Image Slider

India A vs Sri Lanka A Tri Series LIVE Score: नमस्ते, न्यूज 18 हिंदी क्रिकेट के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. त्रिकोणीय सीरीज के चौथे मुकाबले में इंडिया ए की भिड़ंत श्रीलंका ए के साथ है. दोनों टीमें इस मैच के लिए दांबुला क्रिकेट स्टेडियम में उतरेगी. सीरीज में दोनों टीमें दूसरी बार एक-दूसरे से भिड़ रही है. पहली टक्कर में इंडिया ए ने श्रीलंका ए को हराया था, लेकिन अफगानिस्तान ए के खिलाफ मैच में DLS के कारण इंडिया ए हार गई थी. यही कारण है कि तिलक वर्मा की अगुवाई में इंडिया ए के लिए आज का ये मैच करो या मरो का हो गया है.

IND A vs SL A Tri Series LIVE Score: श्रीलंका ए का पूरा स्क्वाड

निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, विशेन हलंबगे, सदीरा समरविक्रमा, अहान विक्रमसिंघे, सहान अराचिगे (कप्तान), वानुजा सहान, विजयकांत व्यासकांत, कुगथास मथुलन, चमिका गुणसेकरा, मोहम्मद शिराज, चमिका करुणारत्ने, नुवानीदु फर्नांडो, रविन्दु फर्नांडो, गारुका संकेथ, दुलज समुदिथा.

इंडिया ए बनाम श्रीलंका ए लाइव स्कोर: इंडिया ए का पूरा स्क्वाड

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्य, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, सूर्यांश शेडगे, अनुकूल रॉय, अरशद खान, विप्रज निगम, अंशुल कंबोज, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह चरक, कुमार कुशाग्र, निशांत सिंधु.

IND A vs SL A Tri Series LIVE Score: वैभव सूर्यवंशी को प्रैक्टिस के दौरान लगी थी चोट

इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच मुकाबले में फैंस की नजर वैभव सूर्यवंशी पर टिकी है, लेकिन उन्हें लेकर एक बुरी खबर आई है. श्रीलंका ए के खिलाफ मैच से पहले वैभव को प्रैक्टिस के दौरान चोट लगी थी और उन्हें मैदान पर छोड़ना पड़ा था. यही कारण है कि वैभव के खेलने पर संश्य बना हुआ है.

इंडिया ए बनाम श्रीलंका ए लाइव स्कोर: इंडिया ए के लिए करो या मरो का मैच

इंडिया ए के लिए श्रीलंका ए के खिलाफ मैच करो या मरो का हो गया है. इंडिया ए को उसके दूसरे मैच में अफगानिस्तान ए के खिलाफ DLS मैथेड से हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में आज के मैच में इंडिया ए को जीत के लिए पूरा दम लगाना होगा.

IND A vs SL A Tri Series LIVE Score: त्रिकोणीय वनडे सीरीज का चौथा मैच इंडिया ए बनाम श्रीलंका ए के बीच

त्रिकोणीय वनडे सीरीज में चौथा मुकाबला इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेला जाना है. दोनों टीमें इस मैच के लिए दांबुला क्रिकेट स्टेडियम में उतरेगी. सीरीज में इंडिया ए और श्रीलंका ए दूसरी बार एक दूसरे से भिड़ रही है. दोनों के बीच इससे पहले खेले गए मैच में इंडिया ए ने दमदार जीत हासिल की थी.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||