अरबाज खान का वीडियो वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में वह काफी असहज और सहमे हुए नजर आ रहे हैं. एक लड़का उनकी कार में सिक्योरिटी को तोड़ते हुए घुस गया. सिक्योरिटी गार्ड्स ने कड़ी मशक्कत कर उस लड़के को निकाला और 2-3 थप्पड़ भी मारे. इस दौरान वहां खड़ी भीड़ ने भी लड़के को मारने के लिए हूटिंग की.
अरबाज खान का वीडियो वायरल हो रहा है. (फोटो साभारः एक्स @CinephileKS)
मुंबई. अरबाज खान की सिक्योरिटी में भारी चूक हो गई. वह कोलकाता में एक इवेंट में शामिल होने गए थे. अरबाज जब इवेंट खत्म होने के बाद अपनी कार की तरफ बढ़े, तो हैरान हो गए. अरबाज की सिक्योरिटी को चकमा देते हुए एक शख्स उनकी कार में घुस गया. फिर अचानक से हंगामा होने लगा. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि अरबाज की लग्जरी कार वेन्यू के बाहर खड़ी थी. तभी भीड़ में से एक व्यक्ति अचानक सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर कार तक पहुंच गया.
उस शख्स ने कार का दरवाजा खोला और बिना परमिशन के अंदर बैठ गया. इस अप्रत्याशित घटना से सुरक्षा स्टाफ और वहां मौजूद लोग हैरान रह गए. इससे मौके पर अफरा-तफरी और घबराहट फैल गई. इतनी भीड़ और अरबाज की कई लेयर की सिक्योरिटी को पार कर लिया. इस घटना ने इवेंट में भीड़ कंट्रोल और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
Some unknown man forcefully sat inside Arbaaz Khan’s car in Kolkata
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



