मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में ट्रेन से कटने से 4 लोगों की मौत हो गई। आग लगने की अफवाह के बाद उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस से नीचे उतरे चार यात्री दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में तीन महिलाओं और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, ग्वालियर की ओर से मुरैना जा रही उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में किसी वजह से आग लगने की अफवाह फैल गई। इसी दौरान पास के ट्रैक पर धौलपुर की ओर से पातालकोट एक्सप्रेस गुजर रही थी। ट्रेन से उतरे यात्रियों को दूसरी लाइन पर तेज रफ्तार से आ रही पातालकोट एक्सप्रेस का अंदाजा नहीं लग सका। तीन महिलाएं और एक बच्चा ट्रेन की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे से जुड़ी तस्वीरें देखिए… घटनास्थल पर मची अफरा-तफरी हादसे के बाद रेलवे ट्रैक पर अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और लोगों ने तुरंत रेलवे अधिकारियों व पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी (GRP), आरपीएफ (RPF) और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतकों की पहचान करने और उनके परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रेलवे और पुलिस प्रशासन पूरे घटनाक्रम की जांच कर रहे हैं। खबर लगातार अपडेट हो रही है…
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



