बॉलीवुड के दिवगंत एक्टर, सुशांत सिंह राजपूत को इस दुनिया से गए हए 6 साल हो चुके हैं. आज ही के दिन उनके फैंस को बड़ा झटका लगा था कि उन्होंने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था. आज उनकी पुण्यतिथि पर एक लड़के का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. ये लड़का सुंशात की ही कार्बन कॉपी है.
वायरल हो रहा वीडियो
नई दिल्ली. सुशांत सिहं राजपूत को इस दुनिया से गए हुए पूरे 6 साल हो चुके हैं. आज ही के दिन 6 साल पहले 1 खबर के बाद पूरा देश शोक में डूब गया था. उनका जाना न सिर्फ इंडस्ट्री, बल्कि उनके फैंस के लिए भी बहुत बड़ा सदमा था. आज उनके हमशक्ल का एक वीडियो भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है, यूजर्स इस लड़के को सुशांत का छोटा भाई कह रहे हैं.
दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को लोग आज भी भूल नहीं पाए हैं. उनकी पुण्यतिथि पर लोग उनके लिए पोस्ट शेयर कर उनके प्रति अपना प्यार जाहिर कर रहे हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर उनके हमशक्ल का एक वीडियो भी सामने आया है. सुशांत के फैंस इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं. इसमें नजर आ रहे सुशांत के हमशक्ल को देख लोग हैरान हो रहे हैं.
सुशांत के हमशक्ल का वायरल वीडियो
सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत की पुण्यतिथि पर उनके फैन उनकी फोटो शेयर कर आज भी अपना दर्द बयां कर रहे हैं. इसी मौके पर एक लड़के का वीडियो भी वायरल हो रहा है अयान दोनिम नाम के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है. इसमें नजर आ रहा लड़का हूबहू सुशांत सिहं राजपूत जैसा लग रहा है. इसे देखने के बाद फैंस भी रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, एसएसआर का छोटा भाई. दूसरे यूजर ने लिखा, पवित्र रिश्ता का मानव.एक अन्य ने लिखा, धमाकेदार कमबैक.सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में नजर आ रहे लड़के को कुछ लोग एआई भी बता रहे हैं.
View this post on Instagram
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



