India vs Pakistan LIVE Score Women’s T20 World Cup 2026: हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 वर्ल्ड कप में खेल रही है. बर्मिंघम में भारतीय टीम की कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है.
भारत की प्लेइंग इलेवन: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, श्री चरनी, श्रेयंका पाटिल
पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: मुनीबा अली (विकेटकीपर), गुल फिरोजा, आयशा जफर, साइरा जबीन, नतालिया परवेज, आलिया रियाज, फातिमा सना (कप्तान), रमीम शमीम, नाशरा संधू, सादिया इकबाल, तस्मिया रुबाब
India vs Pakistan LIVE Score: भारत ने गंवाया दूसरा विकेट
चौथे ओवर में भारत ने दूसरा विकेट खो दिया है. जेमिमा रोड्रिग्स 7 गेंद में एक रन बनाकर आउट हो गईं. तस्मिया रुबाब की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में जेमिमा ने हवा शॉट खेला और नतालिया परवेज ने गेंद पर नजरें बनाए हुए एक बेहतरीन कैच पूरा किया. इस विकेट के साथ भारत की मुश्किलें बढ़ गई हैं. स्कोर 19/2 है. भारत को इस परिस्थिति से निकालने का जिम्मा अब स्मृति मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत कौर पर है.
India vs Pakistan LIVE Score: भारत को पहले ही ओवर में लगा झटका
पहले ओवर की 5वीं गेंद पर ही टीम इंडिया ने पहला विकेट खो दिया है. शेफाली वर्मा के रूप में भारत को यह झटका लगा. शेफाली ने मैच की पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर भारत को दमदार शुरुआत दिलाई, लेकिन 5वीं गेंद पर वह विकेटकीपर के हाथों कैच आउट हो गईं. सादिया इकबाल की गेंद पर पीछे हटकर शॉट खेलने गईं भारतीय ओपनर के बल्ले का किनारा लेते हुए गेंद विकेटकीपर के दस्तानों में समा गई. भारत का स्कोर एक ओवर के बाद 7/1 है. स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स क्रीज पर हैं.
India vs Pakistan LIVE Score: पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन
मुनीबा अली (विकेटकीपर), गुल फिरोजा, आयशा जफर, साइरा जबीन, नतालिया परवेज, आलिया रियाज, फातिमा सना (कप्तान), रमीम शमीम, नाशरा संधू, सादिया इकबाल, तस्मिया रुबाब
India vs Pakistan LIVE Score: भारत की प्लेइंग इलेवन
स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, श्री चरनी, श्रेयंका पाटिल
India vs Pakistan LIVE Score: हरमनप्रीत ने जीता टॉस, पहले बैटिंग का फैसला
भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. उन्होंने टॉस पर बताया कि पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी लग रही है. उनकी टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहेगी.
India vs Pakistan LIVE Score: नो हैंडशेक पर क्या बोलीं हरमनप्रीत कौर
भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एक पत्रकार के सवाल पर साफ जवाब दिया. नो-हैंडशेक विवाद पर कहा, “देखिए, हम यहां क्रिकेट के लिए हैं और सिर्फ क्रिकेट की ही बात करते हैं. क्रिकेट के अलावा हम कुछ नहीं सोचते और न ही किसी और चीज के बारे में बात करते हैं. बचपन से हमारा सपना सिर्फ क्रिकेट रहा है और हम उसी के बारे में बात करते हैं. मैच को हम एक सामान्य मैच की तरह ही देख रहे हैं.”
India vs Pakistan LIVE Score: पाकिस्तान की कप्तान ने क्या कहा
“हम निडर होकर और आक्रामक खेलें. जैसा कि हमने टी20 में देखा है, वहां दबदबा बनाने का माहौल है. कोशिश यही है कि जितना ज्यादा आप गेंदबाजों पर हावी होंगे, उतना ही आसान हो जाएगा. सभी बल्लेबाजों की कोशिश है कि आक्रामक क्रिकेट खेलें, चाहे शुरुआत हो, मिडिल ओवर्स हों या अंत. जितना ज्यादा आप आक्रामक खेलेंगे, विरोधी टीम उतना ही दबाव में आ जाएगी.”
India vs Pakistan LIVE Score: हरमनप्रीत कौर की चेतावनी
भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर पाकिस्तान के मैच से पहले कह चुकी हैं कि उनकी टीम को इस मैच में हार मंजूर नहीं है. टीम आत्मविश्वास से भरी है और अपना आक्रामक खेल खेलने उतरेगी. उनके लिए यह मुकाबला भी बाकी मैच जैसा ही होगा. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप विजेता कप्तान ने टी20 विश्व कप में आगाज से पहले हुंकार भरी है. “जब सब कुछ हमेशा अच्छा चलता है, तो कभी-कभी आपको यह पता नहीं चलता कि टीम के तौर पर किन क्षेत्रों में सुधार की जरूरत है. जब आप हारते हैं, तो आप बहुत कुछ सीखते हैं. पिछले डेढ़ महीने ने यही दिखाया है कि बहुत सारी चीजें हैं, सुधार की काफी गुंजाइश है. यही हम टीम मीटिंग्स में चर्चा कर रहे हैं और मैदान पर उसे लागू करने की कोशिश कर रहे हैं. “
India vs Pakistan LIVE Score: भारत-पाकिस्तान का हेड टू हेड रिकॉर्ड
पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए टी20 मुकाबलों की बात करें तो भारत का पलड़ा भारी है. अब तक दोनों टीम ने 16 मुकाबले खेले हैं. भारत को 13 मैच में जीत मिली है जबकि पाकिस्तान ने सिर्फ तीन जीता है. टी20 वर्ल्ड कप में खेले गए 8 मैच में भारत ने 6 जीते हैं जबकि दो में पाकिस्तान से हार मिली है.
India vs Pakistan LIVE Score: भारत-पाकिस्तान वर्ल्ड कप मुकाबला
नमस्कार, आप सभी का भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले के लाइव ब्लॉग में स्वागत है. अब से कुछ देर बाद दोनों टीमें मैदान पर एक दूसरे के सामने होंगी. भारतीय टीम का पलड़ा इस मुकाबले में भारी नजर आ रहा है. पाकिस्तान इस समय आईसीसी टी20 रैंकिंग में 8वें नंबर पर है. वहीं भारत तीसरे स्थान पर काबिज है.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


