Image Slider

Last Updated:

Kunika on Pranit More Controversy: ‘370 बिरयानी कंट्रोवर्सी’ को लेकर सोशल मीडिया पर भारी ट्रोलिंग का सामना कर रहे स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे के सपोर्ट में एक्ट्रेस कुनिका सदानंद आगे आई हैं. प्रणित के इंस्टाग्राम पर माफी मांगने के बाद, कुनिका ने उनके संस्कारों की तारीफ की और कहा कि गलतियां हर इंसान से होती हैं.जानिए क्या है यह पूरा विवाद और क्यों ट्रोल हो रहे हैं प्रणित मोरे.

Zoom

नई दिल्ली: प्रणित मोरे इन दिनों ‘370 बिरयानी कंट्रोवर्सी’ को लेकर विवादों में घिरे हुए हैं. सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. इसी बीच हाल ही में इस मुद्दे को लेकर मचे बवाल पर प्रणित को एक्ट्रेस कुनिका सदानंद का बड़ा सपोर्ट मिल गया है. कुनिका ने खुलकर प्रणित का पक्ष लिया है और उनके संस्कारों की तारीफ की है.

बता दें कि कुनिका शायद पहली शख्स हैं, जिन्होंने प्रणित को सपोर्ट किया है. चलिए जानते हैं कि आखिर यह पूरा मामला क्या है और कुनिका ने इस पर क्या कहा है.

प्रणित मोरे ने मांगी माफी

इस पूरे विवाद में भयानक ट्रोल होने के बाद प्रणित ने अब अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे माफी मांगते हुए दिख रहे हैं.वीडियो में प्रणित कह रहे हैं कि वो इसी लायक हैं, लेकिन वो अपनी गलतियों पर काम करेंगे, खुद को सुधारेंगे, जोक्स में भी बदलाव लाएंगे. इसलिए वो बस एक मौका चाहते हैं. प्रणित के इस वीडियो पर रिएक्ट करते हुए कुनिका ने प्रणित की तारीफ की. वह उनके सपोर्ट में उतरी हैं.

कुनिका ने खुलकर किया प्रणित का सपोर्ट

कुनिका ने प्रणित के पोस्ट पर एक लंबा कमेंट शेयर किया है, जिसे एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाया था. प्रणित की वीडियो पर कुनिका ने लिखा- गलतियां तो हर कोई करता है, लेकिन उन्हें मानने की हिम्मत हर किसी में नहीं होती है. प्रणित तुम एक अच्छे लड़के हो और तुम्हारे संस्कार भी अच्छे हैं, लेकिन जैसा कि मैंने हमेशा कहा है, रोस्टिंग या क्राउड वर्क के दौरान इंसान बहक सकता है. खासकर एक एंटरटेनर के तौर पर, जब आप लोगों को रिएक्ट करते और हंसते हुए देखते हैं. मुझे उम्मीद है कि लोग तुम्हें माफ कर देंगे और मुझे यह उम्मीद है कि महिलाओं के प्रति लोगों का नजरिया बदलेगा. तुम इस पीढ़ी-दर-पीढ़ी चली आ रही सोच की वजह नहीं थे. तुम तो बस उन बहुत से लोगों में से एक थे जिन्हें यह सोच पीढ़ियों से चली आ रही महिलाओं को सिर्फ एक वस्तु समझने की आदत से मिली थी. भगवान तुम्हारा भला करे, मुझे यकीन है कि तुम शानदार कंटेंट के साथ वापसी करोगे. स्ट्रॉन्ग रहो और सोच-समझकर काम करो.

View this post on Instagram

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||