Image Slider

Last Updated:

सनी देओल अपकमिंग फिल्म ‘इक्का’ में तहलका मचाने के लिए तैयार हैं. इसमें अक्षय खन्ना भी लीड रोल में नजर आएंगे. नेटफ्लिक्स की अपकमिंग सस्पेंस-थ्रिलर कोर्टरूम ड्रामा फिल्म में आमने-सामने नजर आएंगे. ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए इसकी आधिकारिक रिलीज डेट की घोषणा कर दी है. इस धमाकेदार फिल्म से सनी देओल अपना डिजिटल डेब्यू भी करने जा रहे हैं, जिसे लेकर फैंस बेहद उत्साहित हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

29 साल बाद सनी देओल और अक्षय खन्ना ने साथ किया काम.

नई दिल्ली. सनी देओल और अक्षय खन्ना की दमदार जोड़ी डिजिटल पर्दे पर साथ नजर आने वाली है. दोनों की फिल्म ‘इक्का’ की ओटीटी रिलीज डेट का ऐलान हो चुका है. नेटफ्लिक्स की अपकमिंग सस्पेंस-थ्रिलर कोर्टरूम ड्रामा में सनी देओल और अक्षय खन्ना आमने-सामने होंगे. अब नेटफ्लिक्स ने आधिकारिक तौर पर इस फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी दी है, जिससे फैंस का एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गया है.

कुछ समय पहले सनी देओल और अक्षय खन्ना की ‘इक्का’ फिल्म का टीजर रिलीज हुआ जिसके देखने के बाद फैंस इस मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन अब यह इतंजार पूरी तरह खत्म हो गया है. मेकर्स के अनुसार, ‘इक्का’ मूवी को जुलाई महीने में लोग ओटीटी पर देख पाएंगे.

इस दिन रिलीज होगी ‘इक्का’ फिल्म

फिल्म का एक नया और शानदार पोस्टर शेयर करते हुए नेटफ्लिक्स ने बताया कि ‘इक्का’ का प्रीमियर 10 जुलाई को होने जा रहा है. इस पोस्टर के साथ मेकर्स ने सनी देओल के आइकॉनिक अंदाज में एक मजेदार कैप्शन भी लिखा है- ‘तारीख आ गई है. कानून के खेल में इक्का जल्द उतरेगा. देखिए इक्का, 10 जुलाई से, सिर्फ नेटफ्लिक्स पर.’

View this post on Instagram

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||