Image Slider

Last Updated:

भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ पहली बार किसी वनडे सीरीज में खेलने उतर रही है. धर्मशाला में तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाना है. विराट कोहली चोटिल होने की वजह से एक भी मैच नहीं खेल पाएंगे. ऐसे में स…और पढ़ें

Zoom

भारत अफगानिस्तान धर्मशाला वनडे

India vs Afghanistan 1st ODI Live Score: अफगानिस्तान और भारत के बीच एक मात्र टेस्ट मैच के बाद अब वनडे में मुकाबला होना है. धर्मशाला में भारतीय टीम पहला वनडे खेलने उतरेगी. सबकी नजर रोहित शर्मा पर रहने वाली है. इंडियन प्रीमियर लीग में चोटिल होने के बाद उनके खेलने को लेकर सस्पेंस बना हुआ था. चयनकर्ताओं ने भी उनका टीम में सलेक्शन फिटनेस साबित करने की शर्त पर ही किया था.

संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा

अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन: रहमानुल्ला गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्ला शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्ला ओमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नंगेयालिया खरोटी, एएम गजनफर, बिलाल सामी, फरीद अहमद

IND vs AFG Live Score: क्या है धर्मशाला का ताजा हाल

भारत और अफगानिस्तान के बीच धर्मशाला वनडे दोपहर 1.30 बजे शुरू होना है. टॉस को दोपहर 1 बजे यानी मैच शुरू होने से आधा घंटे पहले किया जाना था. अफगानिस्तान के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर मैच को लेकर जानकारी साझा की गई है.

IND vs AFG Live Score: बारिश की वजह से टॉस में देरी

भारत और अफगानिस्तान के बीच धर्मशाला वनडे से अच्छी खबर नहीं आ रही है. बारिश की वजह से टॉस को तय समय पर नहीं किया जा सका है. मौसम विभाग का कहना है कि दोपहर 2 बजे के बाद बारिश रुक सकती है. मैदान का ड्रेनेज सिस्टम काफी अच्छा है, इसलिए अगर बारिश रुक जाती है तो बिना ज्यादा देरी के मैच शुरू हो सकता है, भले ही मैदान ढका न हो.

IND vs AFG Live Score: कुछ देर में पहला वनडे

नमस्कार, भारत और अफगानिस्तान के बीच धर्मशाला में खेले जाने वाले पहले वनडे के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है. विराट कोहली इस टीम का हिस्सा थे लेकिन चोटिल होने की वजह से वो सीरीज से बाहर हो गए हैं. फिटनेस साबित करने की शर्त पर रोहित शर्मा का सलेक्शन चयनकर्ताओं ने किया था. देखना होगा आज के मैच में वो खेलने उतरेंगे या नहीं

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||