टीवी सीरियल ‘इमली’ से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस सुम्बुल तौकीर खान ने अपने अब तक के सफर पर खुलकर बात की है. सुम्बुल का मानना है कि इंडस्ट्री में उनका रास्ता आसान नहीं था, लेकिन हर छोटी-बड़ी चुनौती ने उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बनाया है. एक्ट्रेस ने अपनी ख्वाहिश जाहिर करते हुए कहा कि वह भविष्य में बेहद चैलेंजिंग और दमदार रोल्स पर्दे पर निभाना चाहती हैं.
‘इमली’ सीरियल से घर -घर हुईं सुम्बुल तौकीर खान.
नई दिल्ली. छोटे पर्दे की फेमस एक्ट्रेस सुम्बुल तौकीर कई सफल टीवी शो का हिस्सा रह चुकी हैं. उन्हें डांस रियलिटी शो से करियर की शुरुआत की लेकिन टीवी सीरियल इमली से जबरदस्त पॉपुलैरटी मिली और वह घर-घर फेमस हो गईं. अब सुम्बुल तौकीर ने अपने करियर के सफर, संघर्ष और सफलता को लेकर खुलकर बात की है. सुम्बुल का कहना है कि एक सफल कलाकार बनने का उनका रास्ता आसान नहीं था, लेकिन हर अनुभव ने उन्हें आगे बढ़ने और बेहतर बनने की प्रेरणा दी.
शुरुआत से देखा एक्ट्रेस बनने का सपना
सुम्बुल ने बताया, ‘मैं हमेशा से एक्टर बनना चाहती थी. इंडस्ट्री में मेरा सफर डांस रियलिटी शो से शुरू हुआ, लेकिन मेरा सपना अभिनय करना था. यह सफर बिल्कुल आसान नहीं रहा. मैंने अच्छे और बुरे दोनों तरह के अनुभव देखे हैं, लेकिन इन्हीं अनुभवों ने मुझे मजबूत बनाया और आगे बढ़ने का हौसला दिया.’
अपने हर किरदार से सुम्बुल ने ली सीख
एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें अपने निभाने हर किरदार से कुछ नया सीखने का मौका मिला है. उन्होंने कहा कि शुरुआती शोज से लेकर वर्तमान शो ‘इत्ती सी खुशी’ तक, अलग-अलग किरदारों को पर्दे पर जीवंत करना उन्हें बेहद पसंद है. उनके अनुसार, एक कलाकार के लिए हर किरदार एक नई चुनौती और सीख लेकर आता है.
दर्शकों की प्रतिक्रिया होती है बड़ी सफलता
सुम्बुल ने यह भी माना कि कई बार दर्शक किसी कलाकार और उसके किरदार के बीच फर्क करना भूल जाते हैं. उन्होंने कहा कि जब कोई किरदार दर्शकों के दिलों तक पहुंचता है और लोग उस पर मजबूत प्रतिक्रिया देते हैं, तो यह कलाकार के काम की सबसे बड़ी सफलता होती है. उन्होंने कहा कि उन्हें अब तक निभाए गए सभी किरदारों पर गर्व है और भविष्य में भी नए और चुनौतीपूर्ण किरदार निभाने की इच्छा है.
दर्शकों की सोच को लेकर कही ये बात
दर्शकों की सोच पर बात करते हुए सुम्बुल ने कहा कि लोग अक्सर पर्दे पर निभाए गए किरदारों के आधार पर कलाकारों की छवि बना लेते हैं. अगर कोई कलाकार नायक या नायिका की भूमिका निभाता है तो दर्शक उससे वास्तविक जीवन में भी वैसा ही व्यवहार करने की उम्मीद करते हैं. वहीं, खलनायक की भूमिका निभाने वाले कलाकारों को कई बार नकारात्मक नजरिए से देखा जाता है.
About the Author
कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



