प्रेस कॉन्फ्रेंस के वायरल वीडियो में ओम प्रकाश राजभर कहते नजर आ रहे हैं, ‘वह अनपढ़, जाहिल, गवार है और बकचोद है वो. इतिहास का उसको ज्ञान नहीं है.’ राजभर ने शौकत अली को चुनौती देते हुए कहा कि श्रावस्ती जनपद में आज भी महाराजा सुहेलदेव के नाम पर 200 एकड़ से ज्यादा जमीन और उनके ऐतिहासिक किले के अवशेष सीना ताने खड़े हैं.
अफगानिस्तान से भारत का भला करने नहीं आया था
राजभर ने इतिहास का हवाला देते हुए कहा कि सैयद सालार मसूद गाजी अफगानिस्तान से भारत का भला करने नहीं, बल्कि यहां के मठ-मंदिरों को तोड़ने और देश की अगाध संपत्ति को लूटकर भारत को गुलाम बनाने आया था. राजभर के मुताबिक, जब गाजी बहराइच की तरफ बढ़ा तो महाराजा सुहेलदेव ने देश की रक्षा के लिए तमाम राजाओं को एकजुट किया. बहराइच के नानपारा मैदान में दोनों सेनाओं के बीच 18 दिनों तक भयंकर युद्ध चला. 18वें दिन जब अत्याचारी गाजी अपनी जान बचाकर भागा, तो कुटिला नदी के किनारे महाराजा सुहेलदेव ने उसे दौड़ा-दौड़ा कर मार गिराया.
गाजी नहीं, महाराजा सुहेलदेव का लगेगा मेला
राजभर ने शौकत अली पर हमला बोलते हुए कहा कि इन जैसे नेता इतिहास को तोड़-मरोड़ कर सिर्फ और सिर्फ मुस्लिम वोटों के लिए ऐसी बेतुकी बयानबाजी कर रहे हैं. उन्होंने ऐलान करते हुए कहा कि बहराइच में अब गाजी का मेला बंद होगा, वहां अब महाराजा सुहेलदेव के नाम पर 10 दिवसीय भव्य राष्ट्रीय मेले का आयोजन किया जाएगा. राजभर ने याद दिलाया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस स्मारक का शिल्प संवर्धन किया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहराइच में महाराजा सुहेलदेव की 56 फुट ऊंची भव्य प्रतिमा का अनावरण कर साफ कर दिया है कि आक्रांताओं के बजाय देश के रक्षकों की पूजा होगी.
गाजी तो सूफी संत थे- सपा विधायक
इस पूरे विवाद में अब समाजवादी पार्टी (सपा) की एंट्री हो गई है. यह मुद्दा पूरी तरह से हिंदू-मुस्लिम राजनीतिक रंग ले चुका है. सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा ने ओम प्रकाश राजभर के दावों को खारिज करते हुए सैयद सालार मसूद गाजी का बचाव किया है. मेहरोत्रा ने कहा कि सालार मसूद गाजी कोई लुटेरे नहीं बल्कि एक महान सूफी संत थे, जिनकी मजार पर आज भी हिंदू और मुस्लिम दोनों समाज के लोग पूरी आस्था के साथ जाते हैं. उन्होंने महाराजा सुहेलदेव को भी एक महान महापुरुष बताते हुए कहा कि भाजपा और योगी सरकार पर जानबूझकर इतिहास के बहाने हिंदू और मुस्लिम समाज को आपस में लड़वाने की साजिश रच रहे हैं.
कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने शौकत अली को लेकर क्या अमर्यादित बयान दिया?
ओम प्रकाश राजभर ने शौकत अली को इतिहास का ज्ञान न होने का दावा करते हुए उन्हें सरेआम अनपढ़, जाहिल, गवार और #$#***#$ कह डाला.
ओम प्रकाश राजभर के अनुसार सैयद सालार मसूद गाजी भारत क्यों आया था?
राजभर के अनुसार, सैयद सालार मसूद गाजी अफगानिस्तान से भारत के मठ-मंदिरों को लूटने, देश की संपत्ति हड़पने और भारत को गुलाम बनाने के उद्देश्य से आया था.
महाराजा सुहेलदेव और गाजी के बीच हुए युद्ध को लेकर राजभर ने क्या ऐतिहासिक तथ्य बताए?
राजभर ने बताया कि बहराइच के नानपारा मैदान में दोनों के बीच 18 दिनों तक युद्ध चला था, जिसके बाद महाराजा सुहेलदेव ने गाजी को कुटिला नदी के किनारे दौड़ाकर मार गिराया था.
बहराइच में लगने वाले मेले और स्मारक को लेकर राजभर ने क्या घोषणा की है?
राजभर ने घोषणा की कि अब बहराइच में गाजी का मेला नहीं बल्कि महाराजा सुहेलदेव का 10 दिवसीय मेला लगेगा, जहां सीएम योगी द्वारा उद्घाटित 56 फुट ऊंची महाराजा की प्रतिमा स्थापित है.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



