Image Slider

अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Vijay Singh Pundir

Updated Sat, 13 Jun 2026 12:25 PM IST

मोदीनगर के भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव नंगौला अमीपुर में एक दो वर्षीय बच्ची द्वारा पड़ोसी के घर से फूल तोड़ना एक बड़े विवाद का कारण बन गया। इस घटना के बाद गुस्साए आरोपियों ने पीड़ित पक्ष के घर में घुसकर सरिया, फावड़े और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस बर्बर हमले में बच्ची सहित कुल सात लोग घायल हो गए।


Dispute over picking flowers from a house in Nagola Amipur village, Bhojpur

दो साल की बच्ची ने तोड़े फूल तो चले लाठी-डंडे
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

मोदीनगर के भोजपुर के गांव नंगौला अमीपुर में शुक्रवार दोपहर दो वर्षीय बच्ची द्वारा पड़ोसी के घर से फूल तोड़ने पर बलवा हो गया। गुस्साए आरोपियों ने घर में घुसकर परिवार पर सरिया, फावड़ा और लाठी डंडों से हमला कर दिया। हमले में बच्ची समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए मोदीनगर भेजा गया जहां से गंभीर हालत के चलते एक युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। 


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||