Image Slider

देशबंधु गुप्ता कॉलेज के समीप स्थित एक रेस्तरां ‘जारा बैंक्वेट’ में आज तड़के भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, हालांकि 10 से 12 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।


एसडीएम वेद प्रकाश ने बताया, “घटना की जानकारी सुबह 5:15 बजे मिली। यह घटना 4:30 बजे के करीब घटी थी। यहां पर जारा बैंक्वेट नाम का एक रेस्टोरेंट मौजूद है जिसमें आग लगी थी। आग को पूरी तरह से नियंत्रित कर लिया गया है। 10-12 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। आग लगने की सही वजह का अभी पता लगाया जा रहा है। हो सकता है कि ये आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी हो।”

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||