Image Slider

Last Updated:

प्रणित मोरे के शो को लेकर बहुत बवाल मचा था जिसके बाद कॉमेडियन ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया. इस बीच कॉमेडियन के शो का एक और विवादित वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में प्रणित महिला डॉक्टर के अश्लील मजाक पर ठहाके लगाकर हंसते दिख रहे हैं.

Zoom

प्रणित के शो का एक और विवादित वीडियो सामने आया.

नई दिल्ली. प्रणित मोरे के शो पर हाल ही में हिमांशु नाम के व्यक्ति ने महिलाओं पर आपत्तिजनक कमेंट्स किए थे. महिलाओं को लेकर अश्लील बात करने की वजह से हिमांशु को अपनी नौकरी से भी हाथ धोना पड़ा. विवाद के बढ़ते ही प्रणित मोरे और हिमांशु दोनों ने ही अपना इंस्टाग्राम हैंडल डिएक्टिवेट कर दिया. ये मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो से एक और विवादित वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में वो महिला डॉक्टर के अश्लील जोक पर ठहाके लगाकर हंसते दिख रहे हैं.

इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर नया बवाल छिड़ गया है. प्रणित मोरे के शो में एक महिला डॉक्टर ने मेल पेशेंट पर आपत्तिजनक कमेंट किया था. इस जोक पर कॉमेडियन ठहाके लगाकर हंसे थे. इस वीडियो पर अब सोशल मीडिया यूजर्स ने आपत्ति जताते हुए कहा कि इस पर विवाद क्यों नहीं हो रहा है.

प्रणित के वीडियो पर मचा बवाल

अब सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई है. लोगों ने कमेंट करते हुए लिखा है कि इन सारे फसाद की जड़ प्रणित मोरे ही हैं. लोगों का कहना है कि प्रणित के शो पर अक्सर ऐसा होता रहता है. अक्सर उनको ऐसे मजाक करते और ऐसे मजाक पर हंसते देखा जाता है.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||