Shatrughan Sinha: पश्चिम बंगाल की राजनीति में पिछले कुछ दिनों से चल रही अटकलों के बीच तृणमूल कांग्रेस सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल पूरे होने पर उन्हें बधाई देने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं. शत्रुघ्न सिन्हा ने साफ कहा कि वह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का साथ नहीं छोड़ेंगे. उन्होंने कहा कि जब वह मुश्किल दौर से गुजर रहे थे, तब ममता बनर्जी ने उनका साथ दिया था। इसलिए आज उनका फर्ज है कि वह भी उनके साथ खड़े रहें. अपने खास अंदाज में उन्होंने कहा, ‘अगर सच कहना बगावत है तो मैं बागी हूं.’ हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका नाम जिस तथाकथित बागी गुट से जोड़ा जा रहा है, उससे उनका कोई लेना-देना नहीं है. सिन्हा ने याद दिलाया कि वह तृणमूल कांग्रेस के चुनाव चिन्ह ‘जोड़ा फूल’ पर दो बार चुनाव जीतकर संसद पहुंचे हैं. ऐसे में पार्टी और ममता बनर्जी के प्रति उनकी जिम्मेदारी बनती है. उन्होंने कहा कि मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मनभेद नहीं होने चाहिए.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



