Image Slider

Last Updated:

Sonam Kapoor Netflix Movies: सोनम कपूर को अक्सर बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश एक्ट्रेसेज में गिना जाता है, लेकिन उन्होंने अपने करियर में कई ऐसी फिल्में भी की हैं, जिन्होंने साबित किया कि वह सिर्फ फैशन आइकन ही नहीं, बल्कि एक प्रतिभाशाली हीरोइन भी हैं. हालांकि वह अब फिल्मों में उतना एक्टिव नहीं हैं, लेकिन कई हिट और अच्छी फिल्में दी हैं, जिन्हें आप अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं.

सोनम कपूर हाल में दूसरी बार मां बनी हैं. 29 मार्च को उन्होंने एक बेबी बॉय का जन्म दिया. वह दो बेटों की मां है. फिल्मों से दूर हैं. एक्टिंग से दूर हैं. आखिरी बार वह 2023 में आई फिल्म ‘ब्लाइंड’ में नजर आई थीं, जो डायरेक्ट ओटीटी पर रिलीज हुई थी. फिल्म को नेगेटिव रिव्यूज मिले थे. यहां हम आपको सोनम की 5 फिल्में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप ओटीटी पर देख सकते हैं. (फिल्म पोस्टर/आईएमडीबी)

Sonam kapoor Movies

साल 2013 में आई फिल्म ‘रांझणा’ सोनम कपूर के करियर की बेस्ट फिल्म मानी जाती है. फिल्म में वह धनुष और अभय देओल के साथ नजर आई. आनंद एल राय के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.6 है. फिल्म को आप प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. (फिल्म पोस्टर/आईएमडीबी)

Sonam kapoor Movies

सबसे पहले साल 2014 में आई फिल्म ‘खूबसूरत’ की. फिल्म में सोनम ने एक चुलबुली लड़की की मिली का किरदार निभाया, जो बहुत ही बिंदास लाइफ जीती है. उसकी मुलाकात राजकुमार विक्रम से होती है. राजकुमार विक्रम का किरदार पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान ने निभाया है. (फिल्म पोस्टर/आईएमडीबी)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Sonam kapoor Movies

फवाद खान और सोनम कपूर की केमेस्ट्री को खूब पसंद किया गया था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही और सोनम के करियर की लोकप्रिय फिल्मों में शामिल हुई थी. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 6.4 है और इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते है. (फिल्म पोस्टर/आईएमडीबी)

Sonam kapoor Movies

साल 2016 में आई ‘नीरजा’  सोनम कपूर के करियर की सबसे महत्वपूर्ण और सराहनीय फिल्मों में से एक मानी जाती है. यह फिल्म एयर होस्टेस नीरजा भनोट की सच्ची कहानी पर आधारित थी, जिन्होंने 1986 में विमान अपहरण के दौरान यात्रियों की जान बचाने के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी थी.

Sonam kapoor Movies

फिल्म में सोनम ने नीरजा भनोट की भूमिका निभाई और उनके साहस, संवेदनशीलता तथा कर्तव्यनिष्ठा को बेहद प्रभावशाली तरीके से पर्दे पर उतारा. इस प्रदर्शन के लिए सोनम को खूब सराहना मिली. फिल्म ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसा हासिल की. इस फिल्म की रेटिंग 7.9 है. इसे प्राइम वीडियो के अलावा यूट्यूब और गूगल प्ले पर देख सकते हैं. (फिल्म पोस्टर/आईएमडीबी)

Sonam kapoor Movies

साल 2019 में आई ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ बॉलीवुड की उन फिल्मों में शामिल है जिसने संवेदनशील सामाजिक विषय को मुख्यधारा के सिनेमा में पेश करने का साहस किया. फिल्म में सोनम कपूर ने स्वीटी चौधरी का किरदार निभाया, जो अपने परिवार और समाज से एक बड़ा सच छिपाकर जी रही होती है. फिल्म में अनिल कपूर ने उनके पिता का रोल निभाया था. फिल्म ने व्यावसायिक रूप से भले ही बड़ी सफलता हासिल न की हो, लेकिन इसके विषय और संदेश की काफी सराहना हुई. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 5.9 है. (फिल्म पोस्टर/आईएमडीबी)

Sonam kapoor Movies

साल 2018 में आई ‘वीरे दी वेडिंग’ चार महिला दोस्तों की दोस्ती, रिश्तों और व्यक्तिगत संघर्षों की कहानी है. फिल्म में सोनम कपूर ने अवनी शर्मा का किरदार निभाया था, जो एक सफल लेकिन रिश्तों को लेकर उलझन में रहने वाली युवती है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की. इसे आप प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. हालांकि, इसकी आईएमडीबी रेटिंग 3.9 है. (फिल्म पोस्टर/आईएमडीबी)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||