Image Slider

Last Updated:

4 Indian-origin cricketers Women’s T20 World Cup: आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है. 12 जून से 5 जुलाई तक इंग्लैंड और वेल्स की धरती पर होने वाले इस टूर्नामेंट में हर किसी की नजरें हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय टीम पर टिकी हैं. पिछले साल घरेलू सरजमीं पर वनडे वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया के हौसले बुलंद हैं. लेकिन इस बार कहानी सिर्फ ‘टीम इंडिया’ की नहीं है. इस विश्व कप में भारतीय मूल के कई ऐसे खिलाड़ी भी नजर आएंगी जो दूसरे देशों की जर्सी पहनकर अपनी चमक बिखेरेंगी.

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में भारतीय मूल की महिला क्रिकेटर्स का बढ़ता प्रभाव स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है. ऑस्ट्रेलिया से लेकर स्कॉटलैंड और नीदरलैंड तक, कई ऐसी खिलाड़ी हैं जिनकी जड़ें भारत से जुड़ी हैं. ये खिलाड़ी न केवल अपनी टीम की ताकत बढ़ा रही हैं, बल्कि क्रिकेट जगत में भारतीय प्रतिभा के ग्लोबल फुटप्रिंट को भी दर्शाती हैं. ऑस्ट्रेलियाई स्पिन सनसनी अलाना किंग (Alana King) की कहानी विरासत और पहचान का एक अनूठा संगम है. मेलबर्न में जन्मी अलाना के माता-पिता, शेरोन और लेरॉय किंग, एंग्लो-इंडियन हैं जिनका ताल्लुक चेन्नई से है. 1980 के दशक में उनका परिवार ऑस्ट्रेलिया जाकर बस गया था. अलाना अक्सर अपनी सफलता का श्रेय अपनी भारतीय परवरिश और चेन्नई से अपने भावनात्मक जुड़ाव को देती हैं.

Womens t20 world cup, women t20 world cup, 4 Indian origin women cricketer, icc women t20 world cup, alana king, nensi patel, priyanaz chatterji, sanya Khurana, alana king Australia, who is nensi patel, Indian origin women cricketer, महिला विश्व कप, अलाना किंग, महिला टी20 वर्ल्ड कप, नेंसी पटेल, भारतीय मूल की महिला क्रिकेटर

अलाना किंग आज ऑस्ट्रेलिया की सबसे घातक स्पिनरों में शुमार हैं. उनके आंकड़े उनकी काबिलियत की गवाही देते हैं. 6 टेस्ट, 53 वनडे और 30 टी20 इंटरनेशनल मैचों में उन्होंने कुल 132 विकेट चटकाए हैं, जिसमें चार बार पांच विकेट लेने का कारनामा शामिल है. बल्लेबाजी में भी वह कमाल दिखाती हैं, जैसा कि उन्होंने पिछले वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 51 रन बनाकर साबित किया था. 2024-25 की महिला एशेज के दौरान उन्होंने सोफिया डंकले को जिस गेंद पर आउट किया, उसकी तुलना शेन वॉर्न की ‘बॉल ऑफ द सेंचुरी’ से की गई.

Womens t20 world cup, women t20 world cup, 4 Indian origin women cricketer, icc women t20 world cup, alana king, nensi patel, priyanaz chatterji, sanya Khurana, alana king Australia, who is nensi patel, Indian origin women cricketer, महिला विश्व कप, अलाना किंग, महिला टी20 वर्ल्ड कप, नेंसी पटेल, भारतीय मूल की महिला क्रिकेटर

न्यूजीलैंड की नेन्सी पटेल (Nanci Patel) की कहानी किसी फिल्म की पटकथा जैसी है. गुजरात के भरूच जिले के करमदी गांव में जन्मी नेन्सी महज छह साल की उम्र में न्यूजीलैंड चली गई थीं. उनके पिता हितेश पटेल ने उनके सपने को पंख दिए और घंटों नेट प्रैक्टिस कराई. नेन्सी ने इस साल जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में डेब्यू कर इतिहास रचा, वह न्यूजीलैंड की महिला टीम का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली भारतीय मूल की क्रिकेटर बनीं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Womens t20 world cup, women t20 world cup, 4 Indian origin women cricketer, icc women t20 world cup, alana king, nensi patel, priyanaz chatterji, sanya Khurana, alana king Australia, who is nensi patel, Indian origin women cricketer, महिला विश्व कप, अलाना किंग, महिला टी20 वर्ल्ड कप, नेंसी पटेल, भारतीय मूल की महिला क्रिकेटर

नेन्सी पटेल ने अब तक 7 वनडे और 6 टी20 मैचों में 14 विकेट लिए हैं. 2021-22 के घरेलू सीजन में सर्वाधिक विकेट लेने के बाद उन्हें नेशनल कॉन्ट्रैक्ट मिला था. न्यूजीलैंड इस बार अपने खिताब का बचाव करने उतरेगा और ऐसे में नेन्सी की फिरकी टीम के लिए बेहद अहम होगी. गुजरात के एक छोटे से गांव से निकलकर वर्ल्ड कप के मंच तक पहुंचना उनके और उनके परिवार के लिए गौरव का क्षण है.

Womens t20 world cup, women t20 world cup, 4 Indian origin women cricketer, icc women t20 world cup, alana king, nensi patel, priyanaz chatterji, sanya Khurana, alana king Australia, who is nensi patel, Indian origin women cricketer, महिला विश्व कप, अलाना किंग, महिला टी20 वर्ल्ड कप, नेंसी पटेल, भारतीय मूल की महिला क्रिकेटर

डंडी में जन्मी प्रियानाज चटर्जी (Priyanaz Chatterji) स्कॉटलैंड की टीम का एक प्रमुख चेहरा हैं. उनके पिता मनोजित चटर्जी एक भारतीय बंगाली अर्थशास्त्री हैं. प्रियानाज ने महज छह साल की उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था. अपनी भारतीय जड़ों को करीब रखने वाली प्रियानाज ने स्कॉटलैंड के आयु-वर्ग के क्रिकेट से लेकर सीनियर टीम तक का सफर बहुत कम उम्र में तय कर लिया था.

Womens t20 world cup, women t20 world cup, 4 Indian origin women cricketer, icc women t20 world cup, alana king, nensi patel, priyanaz chatterji, sanya Khurana, alana king Australia, who is nensi patel, Indian origin women cricketer, महिला विश्व कप, अलाना किंग, महिला टी20 वर्ल्ड कप, नेंसी पटेल, भारतीय मूल की महिला क्रिकेटर

प्रियानाज एक बेहतरीन राइट-हैंड बैटर और मीडियम पेसर हैं. उन्होंने इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की घरेलू लीगों में खेलकर अपार अनुभव हासिल किया है. 2026 वर्ल्ड कप के क्वालीफायर मुकाबलों में उन्होंने 59.50 की औसत से 119 रन बनाए और 6 विकेट भी लिए. उनकी बहुमुखी प्रतिभा स्कॉटलैंड को बड़ी टीमों के खिलाफ उलटफेर करने का मौका दे सकती है.

Womens t20 world cup, women t20 world cup, 4 Indian origin women cricketer, icc women t20 world cup, alana king, nensi patel, priyanaz chatterji, sanya Khurana, alana king Australia, who is nensi patel, Indian origin women cricketer, महिला विश्व कप, अलाना किंग, महिला टी20 वर्ल्ड कप, नेंसी पटेल, भारतीय मूल की महिला क्रिकेटर

नीदरलैंड की सान्या खुराना (Sanya Khurana) भारतीय मूल की उन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जो डच क्रिकेट के विकास की गवाह रही हैं. क्रिकेट प्रेमी परिवार से आने वाली सान्या पहले एक टेनिस खिलाड़ी थीं, जिसकी फुर्ती का फायदा उन्हें मैदान पर मिलता है. 21 साल की यह खिलाड़ी कार्डिफ यूनिवर्सिटी से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई भी कर रही है और साथ ही साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के मैदान पर रन भी बटोर रही है.

Womens t20 world cup, women t20 world cup, 4 Indian origin women cricketer, icc women t20 world cup, alana king, nensi patel, priyanaz chatterji, sanya Khurana, alana king Australia, who is nensi patel, Indian origin women cricketer, महिला विश्व कप, अलाना किंग, महिला टी20 वर्ल्ड कप, नेंसी पटेल, भारतीय मूल की महिला क्रिकेटर

नीदरलैंड ने पहली बार वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया है और इसमें सान्या का बड़ा हाथ रहा है. उन्होंने क्वालीफायर में बांग्लादेश जैसी मजबूत टीम के खिलाफ नाबाद 43 रनों की पारी खेलकर अपनी क्षमता दिखाई थी. 25 टी20 मैचों में 100 के स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाली सान्या मध्यक्रम में नीदरलैंड की बल्लेबाजी की रीढ़ हैं. यह वर्ल्ड कप न केवल रनों और विकेटों का मुकाबला होगा, बल्कि यह उन कहानियों का भी जश्न होगा जहां खेल ने भौगोलिक सीमाओं को मिटा दिया है. अलाना, नेन्सी, प्रियानाज और सान्या जैसे नाम साबित करते हैं कि भारतीय प्रतिभा अब पूरी दुनिया के क्रिकेट को समृद्ध कर रही है.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||