Image Slider

Last Updated:

साउथ सुपरस्टार सूर्या और तृषा कृष्णन की फिल्म ‘करुप्पु’ ने सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार सफलता के बाद अब यह फिल्म OTT पर रिलीज के लिए तैयार है, जिससे उन दर्शकों का इंतजार खत्म होने वाला है जो इसे घर बैठे देखना चाहते हैं.

नई दिल्ली. साउथ सिनेमा के सुपरस्टार सूर्या और खूबसूरत एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के फैंस के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है. थिएटर्स में अपनी कमाई से इतिहास रचने वाली साल 2026 की सबसे बड़ी तमिल ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘करुप्पु’ अब घर बैठे देखने के लिए तैयार है. सिनेमाघरों में ताबड़तोड़ सफलता का आनंद ले रही यह फिल्म अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने जा रही है.

Reportedly, it was believed that the makers would release the film on OTT after a few weeks, given the successful run at the theatres. However, it is returning in just four weeks of the release.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की शानदार थिएटर रन को देखते हुए माना जा रहा था कि मेकर्स इसे कुछ महीनों बाद OTT पर लाएंगे. लेकिन दर्शकों की भारी मांग और फिल्म की लोकप्रियता को देखते हुए इसे रिलीज के महज चार सप्ताह बाद ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाने का फैसला किया गया है.

 According to reports, streaming giant Amazon Prime Video announced that the film will stream on June 12. The dubbed version of Karuppu will also stream on the same date. The film will release in Tamil, Telugu, Kannada and Hindi.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेजन प्राइम वीडियो ने घोषणा की है कि ‘करुप्पु’ 12 जून से स्ट्रीम होगी. खास बात यह है कि फिल्म सिर्फ तमिल भाषा में ही नहीं, बल्कि तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी डब्ड वर्जन में भी रिलीज की जाएगी. इससे देशभर के दर्शक इस फिल्म का आनंद ले सकेंगे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

 Karuppu earned Rs 15.50 crore in India. Over the opening weekend, the film showed growth and performed well and minted Rs 188.32 crore worldwide.

15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘करुप्पु’ ने पहले दिन भारत में करीब 15.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इसके बाद वीकेंड पर फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला. शुरुआती तीन दिनों में ही फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 188.32 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया था.

 The film also set the second-highest opening weekend box office record of Suriya’s career and is the highest opening weekend box office record for Tamil-language film so far in 2026.

फिल्म ने सूर्या के करियर का दूसरा सबसे बड़ा ओपनिंग वीकेंड रिकॉर्ड भी बनाया. इतना ही नहीं, यह 2026 में अब तक रिलीज हुई तमिल फिल्मों में सबसे बड़ा ओपनिंग वीकेंड हासिल करने वाली फिल्म बन गई.

 On May 29, the markers announced that Karuppu’s global box office had reached Rs 300 crore.

29 मई को मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की थी कि फिल्म का ग्लोबल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 300 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर चुका है. इसके साथ ही ‘करुप्पु’ ने साल की सबसे सफल तमिल फिल्मों में अपनी जगह पक्की कर ली.

 Directed by RJ Balaji, the film also featured Indrans, Natty Subramaniam, Swasika, Sshivada and Supreeth Reddy in key roles. The film released on May 15.

फिल्म का निर्देशन आरजे बालाजी ने किया है. सूर्या और तृषा कृष्णन के अलावा फिल्म में इंद्रांस, नैटी सुब्रमण्यम, स्वासिका, शिवदा और सुप्रीत रेड्डी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं. दमदार कहानी, शानदार अभिनय और बड़े पैमाने पर बने विजुअल्स ने फिल्म को दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय बनाया.

Suriya Karuppu

अब OTT रिलीज के साथ ‘करुप्पु’ एक बार फिर चर्चा में है. बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाने के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर फिल्म को दर्शकों से कैसी प्रतिक्रिया मिलती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||