कनाडा में एयर कनाडा के एक पूर्व पायलट पर गंभीर आरोप लगे हैं. पुलिस का दावा है कि उसने करीब 17 साल तक जरूरी एयरलाइन ट्रांसपोर्ट पायलट लाइसेंस (ATPL) के बिना 900 से अधिक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स ऑपरेट की है. मामले की जांच के बाद पायलट को गिरफ्तार लिया गया है.
एयर कनाडा के कैप्टन को पुलिस ने अरेस्ट किया है.
- कनाडा के ओंटारियो रीजन की पील रीजनल पुलिस के अनुसार, आरोपी कप्तान की पहचान 59 वर्षीय जेफ्री वॉल के तौर पर हुई है. वॉल पर आरोप है कि पायलट लाइसेंस के बिना वह 17 सालों से फ्लाइट उड़ा रहा था. इन फ्लाइट्स में 900 से अधिक डोमेस्टिक और इंटरनेशनल शामिल हैं.
- कैनेडियन इंवेस्टिगेशन एजेंसीज के अनुसार, वॉल के पास कमर्शियल पायलट लाइसेंस तो था, लेकिन उसके पास एयरलाइन ट्रांसपोर्ट पायलट लाइसेंस (ATPL) नहीं था. यह सीनियर लेवल के पायलट्स का लाइसेंस माना जाता है. कामर्शियल फ्लाइट में कैप्टन की तैनाती इसी लाइसेंस के जरिए होती है.
- यानी किसी पायलट के पास एयरलाइन ट्रांसपोर्ट पायलट लाइसेंस नहीं है तो कामर्शियल फ्लाइट में उसकी तैनाती कैप्टन के तौर पर नहीं हो सकती है. पुलिस का आरोप है कि आरोपी पायलट ने एयर कनाडा के साथ-साथ सिविल एविएशन के ऑफिसर्स को अपने डॉक्यूमेंट्स को लेकर गुमराह किया था.
- पील रीजनल पुलिस ने आरोपी वॉल के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करने, नकली ट्रेडमार्क का इस्तेमाल सहित अन्य गंभीर आरोप लगाए हैं. आरोपी पायलट के खिलाफ यह आरोप चार महीने तक चली जांच के बाद तय किए गए हैं. अब इस मामले की सुनवाई अदालत में होगी.
- पील रीजनल पुलिस प्रमुख निशान दुरैयप्पाह के अनुसार, यह मामला बेहद चिंताजनक है. यदि आरोप सही साबित होते हैं तो यह ब्रीच ऑफ ट्रस्ट और एविएशन सिक्योरिटी से सीधे जुड़ा मामला है. पायलट पर 900 से ज्यादा फ्लाइट्स को ऑपरेट कर लाखों यात्रियों की जांच खतरे में डालने का भी आरोप है.
कैप्टन के पास भले ही एटीपीएल न हो, पर पैसेंजर्स की सेफ्टी से कोई समझौता नहीं हुआ है. उसके सभी पायलटों को हर छह महीने में मैंडेटरी ट्रेनिंग एंड कंपेटेंसी टेस्टिंग से गुजरना पड़ता है. इसके अलावा हर साल एक सर्टिफाइड पायलट फ्लाइटस से जुड़ी जांच करता है. – एयर कनाडा
अब भी पायलट की तारीफ में कसीदे पढ़ रही एयरलाइन
इस खुलासे के बावजूद एयर कनाडा अभी भी जेफ्री वॉल की कसीदे पढ़ती नजर आ रही है. एयरलाइन का कहना है कि जेफ्री वॉल ने अपने पूरे करियर के दौरान ट्रेनिंग और फ्लाइट टेस्टिंग को सफलतापूर्वक पूरा किया है. इसके अलावा, उन्होंने बडे एयरक्राफ्ट को सेफली ऑपरेट कर अपनी काबिलियत साबित की है. एयरलाइन का दावा है कि इस मामले की जानकारी मिलते ही उन्हें एक्टिव ड्यूटी से हटा दिया गया है. साथ ही, एयरलाइन की तरफ से यह जानकारी ट्रांसपोर्ट कनाडा के साथ शेयर की गई है. एयरलाइन ने अपने सभी पायलटों का ऑडिट भी कराया है, जिसमें लाइसेंस नियमों के उल्लंघन का कोई दूसरा मामला सामने नहीं आया है.
About the Author
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



