Uttar Pradesh Tomorrow Weather: देश में मौसम एक बार फिर से अपना बदला रूप दिखाने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 11 जून को यूपी के अधिकतर हिस्सों में भारी बारिश और आंधी चल सकती है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेगी. किसानों को बहुत ही अधिक सतर्क रहने की जरूरत है. आइए जानते हैं कल का मौसम…
यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम.
कानपुर में गर्मी का प्रकोप
कानपुर में गर्मी से बचाव के लिए लोग सिर पर गमछा, टोपी या कपड़ा रखकर घरों से निकलते नजर आए. कई लोगों ने मुंह ढककर धूप और लू से बचने की कोशिश की, वहीं, शहर के विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों की ओर से राहगीरों के लिए शर्बत और ठंडे पेयजल की व्यवस्था भी की गई. दोपहर के समय प्रमुख बाजारों और व्यस्त मार्गों पर सामान्य दिनों की तुलना में कम भीड़ दिखाई दी.
कल चलेंगी 70KM प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं
मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि कल और परसों उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की भी संभावना है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में परसों भी तेज हवाओं, बारिश और ओलावृष्टि का असर बना रह सकता है.
यहां रहेगा लू का असर
आज प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि बुंदेलखंड और दक्षिणी जिलों में लू का असर जारी रहेगा. हालांकि कल से यहां भी मौसम करवट लेगा और बारिश की गतिविधियां शुरू होने की उम्मीद है.
राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में अगले दो से तीन दिनों के दौरान तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है. मौसम विभाग का मानना है कि बारिश और तेज हवाओं के चलते लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी. वहीं मानसून को लेकर भी अच्छी खबर है. मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में 18 जून के बाद कभी भी मानसून की एंट्री हो सकती है, जबकि लखनऊ में मानसून के 20 जून के आसपास पहुंचने की संभावना जताई गई है.
इधर, कानपुर को लेकर मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने कहा कि तो अगले 8 से 9 दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा. यानी की तेज धूप निकलने की संभावना है. इस दौरान तापमान ऊंचे स्तर पर बना रह सकता है. लू भीू चलेगी.
About the Author
Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



