Image Slider

Last Updated:

Ruturaj Gaikwad World Record: भारत के स्टार क्रिकेटर रुतुराज गायकवाड़ के नाम लिस्ट ए क्रिकेट में एक ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है जो अपने आप में अनोखा है. गायकवाड़ ने साल 2022 में महाराष्ट्र की तरफ से खेलते हुए 7 गेंद में लगातार 7 छक्के उड़ाने का कारनाम किया था. उत्तर प्रदेश के खिलाफ इस मैच में गायकवाड़ ने 220 रनों की धुआंधार पारी खेली थी.

टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रुतुराज गायकवाड़ के लिए बेशक आईपीएल 2026 का सीजन अच्छा नहीं गया, लेकिन घरेलू क्रिकेट में गायकवाड़ की जबदरस्त धमक रही है. यही कारण है कि उनके नाम एक ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है, जिसका टूट पाना लगभग असंभव है. महाराष्ट्र के लिए घरेलू क्रिकेट में खेलने वाले गायकवाड़ ने उत्तर प्रदेश के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी में एक खास उपलब्धि हासिल की थी.

Ruturaj Gaikwad

ये रिकॉर्ड है एक ओवर में सभी गेंद पर सिक्स उड़ाने का. वैसे तो एक ओवर में लगातार 6 गेंद पर 6 सिक्स लगाने का रिकॉर्ड कई बल्लेबाजों के नाम है, लेकिन रुतुराज गायकवाड़ ने जो किया वह पूरी दुनिया में अनोखा और अलग है. यही कारण है कि गायकवाड़ के इस रिकॉर्ड का टूट पाना असंभव माना जा रहा है.

बता दें कि गायकवाड़ ने साल 2022 में महाराष्ट्र की तरफ से विजय हजारे ट्रॉफी में एक ओवर में 7 छक्के लगाने का कारनामा किया था. उत्तर प्रदेश के खिलाफ मैच में शिवा सिंह की गेंदबाजी पर गायकवाड़ ने लिस्ट ए क्रिकेट में ये वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया था.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Ruturaj Gaikwad

उत्तर प्रदेश के लिए पारी का 49वां ओवर करने शिवा सिंह के खिलाफ गायकवाड़ ने पहले तो लगातार 6 गेंद पर 6 छक्के जड़े, लेकिन ओवर का आखिरी गेंद नो बॉल निकला. इसके बाद गायकवाड़ ने फ्री हिट पर भी सिक्स लगा दिया. इस तरह गायकवाड़ ने एक लीगल ओवर में 7 छक्के के साथ 43 रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया. इस मैच में गायकवाड़ ने 220 रनों की पारी खेली थी.

Ruturaj Gaikwad

रुतुराज गायकवाड़ को सफेद क्रिकेट में एक विध्वंसक बल्लेबाज माना जाता है. घरेलू स्तर पर दमदार खेल के कारण ही गायकवाड़ को 2021 में टी20 और 2022 में वनडे डेब्यू का मिला था. गायकवाड़ टीम इंडिया के लिए अबतक 9 वनडे और 23 टी20 मैच में मैदान पर उतरे हैं. इसके अलावा उन्हें एशियन गेम्स में भारतीय टीम की कप्तानी का भी अवसर मिल चुका है.

Ruturaj Gaikwad

इसके अलावा रुतुराज गायकवाड़ आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए कप्तानी भी करते हैं. गायकवाड़ ने महेंद्र सिंह धोनी के बाद सीएसके की कप्तानी को संभाली है. आईपीएल में गायकवाड़ अबतक कुल 85 मैचों में मैदान पर उतरे हैं, जिसमें उनके नाम 2839 रन दर्ज है. आईपीएल में गायकवाड़ ने 2 शतक भी लगाए हैं.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||