Last Updated:
पूर्व कप्तान तमीम इकबाल बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के नए अध्यक्ष चुने गए हैं. इससे पहले तमीम इकबाल एकहॉक समिति के प्रमुख के रूप में कार्यरत थे. तमीम इकबाल के बीसीबी के अध्यक्ष बनने से माना जा रहा है कि बांग्लादेश क्रिकेट में नया बदलाव देखने को मिलेगा. इसके साथ ही ये माना जा रहा है कि बीसीसीआई के साथ अपने संबंधों को भी बेहतर बनाने का काम करेंगे.
तमीम इकबाल बने बीसीसी अध्यक्ष
बीसीबी अधिकारी रबीद इमाम ने बताया कि, “रविवार को हुए बीसीबी चुनावों के बाद आयोजित एक बोर्ड बैठक में तमीम को निर्विरोध चुना गया. उन्होंने क्लब श्रेणी के मुकाबले में सबसे अधिक वोट हासिल किए थे.” नवनिर्वाचित बोर्ड ने फहीम सिन्हा को उपाध्यक्ष भी चुना है. हालांकि दो उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने की उम्मीद है, लेकिन चुनाव आयोग ने फिलहाल केवल एक ही नाम की घोषणा की है.
तमीम इकबाल को मिले कुल 73 वोट
तमीम ने मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 73 वोटों के साथ क्लब श्रेणी के मतदान में शीर्ष स्थान हासिल किया. बांग्लादेश के पूर्व कप्तान ने सईद इब्राहिम अहमद और इसराफिल खोसरू को पीछे छोड़ दिया, जिनमें से प्रत्येक को 72 वोट मिले. क्लब श्रेणी में कुल 16 उम्मीदवारों ने 12 सीटों के लिए चुनाव लड़ा था. अमजद हुसैन, मेजर इमरोज, फैजुर रहमान और सैयद बोरहानुल हुसैन पप्पू चुनाव जीतने में असफल रहे. मेजर इमरोज को सबसे कम 20 वोट मिले, जबकि अमजद को 32 वोट मिले. जिला श्रेणी में मतदान के दिन से पहले ही सात उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए थे, जिसके बाद केवल खुलना से दो और बारीसाल से एक सीट पर फैसला करने के लिए मतदान हुआ. इनमें शफीकुल आलम, शांतनु इस्लाम और मिजानुर रहमान विजयी होकर उभरे.
पूर्व क्रिकेटर सिराजुद्दीन मोहम्मद आलमगीर को भी श्रेणी-3 के तहत संगठनों और विश्वविद्यालयों का प्रतिनिधित्व करने वाले एकमात्र निदेशक के रूप में निर्विरोध चुना गया. कुल मिलाकर, रविवार के चुनावों के माध्यम से 23 निदेशक चुने गए, जबकि शेष दो पद राष्ट्रीय खेल परिषद द्वारा भरे जाएंगे. नवनिर्वाचित 25 सदस्यीय बोर्ड ने परिणाम घोषित होने के कुछ ही समय बाद बैठक की और औपचारिक रूप से तमीम को अध्यक्ष चुन लिया. इस पद के लिए व्यापक रूप से पसंदीदा माने जाने वाले तमीम, पहले अंतरिम आधार पर बोर्ड की देखरेख करने के बाद अब स्थाई रूप से बीसीबी का नेतृत्व संभालेंगे.
About the Author
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



