Image Slider

Last Updated:

हिंदी सिनेमा के इतिहास में कुछ फिल्में ऐसी हैं, जिन्होंने सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं, बल्कि दर्शकों की सोच और फिल्मी दुनिया की परिभाषा को भी बदल दिया. 1978 में रिलीज हुई राज कपूर की ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ ऐसी ही फिल्मों में से एक थी. इस फिल्म ने अपनी कहानी, संगीत और बोल्ड प्रस्तुति के कारण खूब चर्चा बटोरी थी.

नई दिल्ली. राज कपूर के निर्देशन में बनी ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट थी. इस फिल्म में शशि कपूर ने लीड रोल अदा किया था. राज कपूर ने फिल्म में बोल्ड सीन्स से उस दौर में इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था. ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ में जीनत अमान का बेहद बोल्ड अंदाज देखा गया था.

zeenat aman, zeenat aman photoshoot, zeenat aman family, zeenat aman movies, लेटेस्ट फोटोशूट

जीनत अमान ने अपने बोल्ड लुक से इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था. दिग्गज एक्ट्रेस ‘द कपिल शर्मा शो’ में पहुंची थीं, तब कपिल शर्मा ने उनसे पूछा था कि आखिर उन्हें ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ में रोल कैसे मिला था. उस वक्त तक जीनत अमान अक्सर ग्लमैरस रोल्स ही अदा करती थीं.

zeenat aman, zeenat aman photoshoot, zeenat aman family, zeenat aman movies, लेटेस्ट फोटोशूट

कपिल शर्मा ने पूछा कि जीनत अमान को राज कपूर ने अपनी फिल्म में कैसे कास्ट किया था और शोमैन के साथ काम करने का उनका एक्सपीरियंस कैसा रहा. वो बताती हैं कि उस वक्त वो राज कपूर की दूसरी फिल्म में काम कर रही थीं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

zeenat aman, zeenat aman photoshoot, zeenat aman family, zeenat aman movies, लेटेस्ट फोटोशूट

उस समय जीनत अमान डायरेक्टर राज कपूर के साथ फिल्म ‘वकील बाबू’ में काम कर रही थीं. इसी दौरान राज कपूर अपनी महत्वाकांक्षी फिल्म ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ की तैयारी में जुटे हुए थे. वह अक्सर अपने सपनों की हीरोइन ‘रूपा’ के बारे में बात किया करते थे.

जीनत उनके मुंह से इस किरदार के बारे में सुनती थीं और धीरे-धीरे उनके मन में भी यह इच्छा जागने लगी कि काश उन्हें यह भूमिका निभाने का मौका मिल जाए.एक कलाकार के तौर पर जीनत की सबसे बड़ी ख्वाहिश थी कि उन्हें राज कपूर के निर्देशन में काम करने का मौका मिले, लेकिन उन्होंने सिर्फ इंतजार नहीं किया, बल्कि खुद पहल करने का फैसला किया.

उन्होंने अपने मन में यह कल्पना की कि राज कपूर अपनी ‘रूपा’ को किस रूप में देखना चाहते होंगे. उसी कल्पना के आधार पर उन्होंने कपड़े पहने और सीधे आरके स्टूडियो पहुंच गईं.जब राज कपूर ने उन्हें उस अंदाज में देखा, तो वह हैरान रह गए.

Shashi kapoor Zeenat

जीनत का रूप देखकर वह इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने तुरंत अपनी पत्नी कृष्णा कपूर को स्टूडियो बुलवा लिया. कृष्णा कपूर वहां पहुंचीं और उन्होंने जीनत का स्वागत कुछ सोने की गिन्नियां देकर किया. यह किसी तरह की औपचारिक रस्म नहीं थी, बल्कि एक तरह से राज कपूर परिवार की ओर से उन्हें स्वीकार करने का संकेत था.

इसके बाद राज कपूर ने मुस्कुराते हुए जीनत से कहा, ‘तुम मेरी रूपा हो’. बस, यहीं से तय हो गया कि ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ की नायिका कौन होगी. जीनत ने यह भी बताया था कि राज कपूर ने उनके साथ एक खास रील शूट की थी. दिलचस्प बात यह थी कि इसी तरह की रील वह पहले नरगिस दत्त के साथ ‘जागो मोहन प्यारे’ गीत पर बना चुके थे. जब इस नई रील को डिस्ट्रीब्यूटर्स को दिखाया गया, तब उन्होंने फिल्म खरीदने के लिए तुरंत हामी भर दी. यानी, फिल्म के कारोबार में भी जीनत की मौजूदगी ने अहम भूमिका निभाई.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||