Delhi Fire:ये दो लोग हैं 21 मौतों के जिम्मेदार? दोनों ने समझदारी दिखाई होती तो जिंदा होते वो सब; नया खुलासा – Delhi Fire Case Police Allege Cook Fled As Soon As Fire Broke Out In Kitchen During Questioning
Image Slider
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के होटल फ्लॉरिश स्टे का रसोइया केशव नेगी चाहता और सूझबूझ दिखाई होती तो मालवीय नगर होटल अग्निकांड नहीं होता और 21 लोग जो बेमौत मरे वह शायद आज जिंदा होते। पुलिस के मुताबिक बुजुर्ग रसोइए ने न तो सूझबूझ दिखाई न ही इंसानों की परवाह की।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आग होटल के किचन में जैसे ही लगी केशव भाग गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने दो दिन की पुलिस रिमांड दी है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने होटल के मैनेजर को फोन पर जानकारी दी थी। पुलिस इस तथ्य की जांच कर रही है कि केशव ने किसी को सूचना दी थी या नहीं।
2 of 10
होटल का कुक गिरफ्तार
– फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस की दक्षिण रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त विजय कुमार ने बताया कि रसोइया केशव नेगी की भारी लापरवाही सामने आई है। आग सबसे पहले रसोई में लगी थी। आग लगते ही वह होटल से बाहर भाग गया। उसने ना तो शोर मचाया और न ही किसी को बताया।
3 of 10
दिल्ली के होटल में लगी आग
– फोटो : अमर उजाला
हालांकि आरोपी का कहना है कि आग लगने के बाद उसने मैनेजर रूपेश को फोन करके आग लगने की जानकारी दी थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी नेगी के दावे की जांच की जा रही है कि उसने फोन किया था या नहीं।
4 of 10
होटल का कुक गिरफ्तार
– फोटो : एएनआई तस्वीर
आग के बाद आरोपी सबसे पहले अपने घर गया और इसके बाद वह वहां से भी भाग गया। पुलिस फरार दोनों मैनेजर की तलाश तेज कर दी है। दक्षिण जिले के अलावा स्पेशल सेल व अपराध शाखा की टीमें आरोपियों को पकड़ने में लगी हुई है।
5 of 10
होटल मालिक लवकेश बजाज गिरफ्तार
– फोटो : अमर उजाला
हौजखानी में लवकेश बजाज के दो और होटल उनके भी लाइसेंस मैनेजर के नाम, दोनों हुए सील
आरोपी मालिक लवकेश बजाज के उसी सड़क पर दो और होटल हैं, जहां पर आग लगी थी। हालांकि लाइसेंस लेते हुए दावा किया था कि मालिक इन होटलों में रहता है। इन होटलों में भी वहीं लापरवाहियां बरती जा रहीं थी जो फ्लॉरिश स्टे होटल में बरती जा रही थीं। हालांकि एजेंसियों ने इन दोनों होटलों को सील कर दिया है।