- Hindi News
- National
- Bengal TMC Leaders Face Public Anger: Head Shaved, Shoe Garland Parade & Sarees Hiding
- कॉपी लिंक
पश्चिम बंगाल में BJP सरकार बनने के बाद TMC नेताओं के खिलाफ लोगों का गुस्सा सामने आ रहा है। कोलकाता में रविवार को गिरफ्तार TMC पार्षद बप्पादित्य दासगुप्ता को कोर्ट ले जाते समय लोगों ने उनकी गाड़ी पर अंडे फेंके।
वहीं, सोशल मीडिया पर दो और वीडियो वायरल हैं। एक हावड़ा का है, जिसमें पुलिस से बचने के लिए एक नेता साड़ियों के नीचे छिपा मिला।
दूसरा वीडियो नवादा का है। इसमें कटमनी वसूल करने वाले एक नेता का लोगों ने पहले सिर मुंडवाया। फिर जूते-चप्पल की माला पहनाकर उसकी परेड निकाली। ये वीडियो BJP के स्थानीय नेताओं ने भी X पर शेयर किए हैं।
3 तस्वीरों में तीनों घटना देखिए…
नवादा में ग्रामीणों ने TMC नेता सन्यासी मन्ना का सिर मुंडवाकर उन्हें जूतों की माला पहनाई।
हावड़ा में TMC के स्थानीय नेता ब्रह्मानंद चक्रवर्ती का साड़ियों के नीचे छिपने का वीडियो सामने आया।
TMC पार्षद बप्पादित्य दासगुप्ता को कोर्ट ले जाते समय लोगों ने उनकी गाड़ी पर अंडे फेंके।
रिश्वत लेने के आरोप में नेता का सिर मुंडवाया
नवादा में ग्रामीणों ने TMC नेता सन्यासी मन्ना का सिर मुंडवाकर उन्हें जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया। ग्रामीणों का आरोप है कि वह सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर लोगों से पैसे वसूलता था।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मन्ना को भीड़ से छुड़ाया। पुलिस ने कहा कि आरोपों की जांच की जाएगी। फिलहाल उनके खिलाफ कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है।
गिरफ्तार TMC पार्षद की गाड़ी पर अंडे फेंके
कोलकाता में गिरफ्तार TMC पार्षद बप्पादित्य दासगुप्ता को कोर्ट ले जाते समय लोगों ने उनकी गाड़ी पर अंडे फेंके। पाटुली थाने के बाहर भी उनके खिलाफ प्रदर्शन हुआ।
कोलकाता नगर निगम के वार्ड-101 के पार्षद दासगुप्ता को शनिवार को उनके सहयोगी सौरव घोष के साथ गिरफ्तार किया गया था। दोनों पर रंगदारी, धमकी, जबरन घुसपैठ और आग लगाने की कोशिश समेत कई आरोप हैं। स्थानीय वकील परमिता डे ने शिकायत में आरोप लगाया है कि दासगुप्ता ने घर में लीगल चैंबर खोलने के लिए 20 लाख रुपए मांगे थे।
TMC नेताओं के खिलाफ विरोध की पिछली 4 घटनाएं…
- 5 जून: कोलकाता के साल्ट लेक में गिरफ्तार TMC उपाध्यक्ष जय प्रकाश मजूमदार को पुलिस जब एक फ्लैट पर लेकर गई, तब स्थानीय लोगों ने उनके खिलाफ नारेबाजी की और उनपर अंडे फेंके।
- 5 जून: दम दम में TMC पार्षद शंकर दास को कथित राहत सामग्री घोटाले के आरोपों को लेकर भीड़ ने घेर लिया। उन्हें पीटा और उनके घर पर हमला किया।
- 3 जून: कूचबिहार में TMC नेता शाहिदुल मियां को भीड़ से बचने के लिए बिस्तर के नीचे छुपना पड़ा। पुलिस उन्हें सुरक्षित निकालकर थाने ले गई।
- 30 मई: सोनारपुर दक्षिण में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी से मारपीट हुई। लोगों ने उन पर पत्थर, जूते और अंडे फेंके, उनकी शर्ट फाड़ दी। अभिषेक को हेलमेट पहनाकर वहां से निकाला गया।
————–
ये खबर भी पढ़ें…
TMC नेता भीड़ के डर से बिस्तर के नीचे छिपा:ग्रामीणों से आवास योजना के नाम पर 8 लाख वसूले थे; लोग कट-मनी वापस मांगने पहुंचे
पश्चिम बंगाल में सरकार बदलने के बाद कट-मनी के नाम पर सरकारी योजनाओं में रिश्वत के नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं। कूचबिहार जिले के माथाभांगा में तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता शाहिदुल मियां का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे भीड़ से बचने के लिए अपने कमरे में बिस्तर के नीचे छिपे नजर आ रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



