Image Slider

Last Updated:

Detergent Manufacturing Process: डिटर्जेंट पाउडर हमारे दैनिक जीवन का एक अहम हिस्सा है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इसे फैक्ट्री में किस तरह तैयार किया जाता है. डिटर्जेंट निर्माण की प्रक्रिया में विभिन्न रसायनों, सर्फैक्टेंट्स, सोडा ऐश, एंजाइम और खुशबूदार तत्वों को वैज्ञानिक अनुपात में मिलाया जाता है. बड़े औद्योगिक संयंत्रों में इन सामग्रियों को विशेष मशीनों के जरिए प्रोसेस किया जाता है, जहां मिश्रण को सुखाकर महीन पाउडर का रूप दिया जाता है. इसके बाद गुणवत्ता जांच की जाती है ताकि सफाई की क्षमता और सुरक्षा सुनिश्चित हो सके. अंतिम चरण में डिटर्जेंट को आकर्षक पैकेजिंग में भरकर बाजार में भेजा जाता है. आधुनिक तकनीक के कारण आज डिटर्जेंट अधिक प्रभावी, कम पानी में घुलने वाला और पर्यावरण के अनुकूल बनाया जा रहा है.

ख़बरें फटाफट

बाड़मेर. कपड़ों पर लगे जिद्दी दाग मिनटों में साफ करने वाला डिटर्जेंट आखिर बनता कैसे है? इसी को जानने के लिए लोकल18 टीम ने डिटर्जेंट बनाने वाली फैक्ट्री से इसके तैयार होने की प्रक्रिया को बारीकी से समझा है. फैक्ट्री में केमिकल्स, खुशबू और सफाई बढ़ाने वाले मिश्रण को मिलाकर ऐसा डिटर्जेंट बनाया जाता है जो कपड़ों को चमकाने के साथ ताजगी भी देता है.

घर में इस्तेमाल होने वाला डिटर्जेंट पाउडर कई चरणों और खास तत्वों को मिलाकर तैयार किया जाता है. इसका मुख्य काम कपड़ों में जमी धूल, मिट्टी, तेल और जिद्दी दागों को हटाना होता है. डिटर्जेंट बनाने की प्रक्रिया फैक्ट्री में बड़ी मशीनों और तय फॉर्मूले के आधार पर होती है. बाड़मेर में डिटर्जेंट बनाने वाले रामसर निवासी गिरीश खत्री बताते है कि सबसे पहले डिटर्जेंट में सर्फेक्टेंट  मिलाए जाते हैं.

फैक्ट्री में ऐसे तैयार होता है डिटर्जेंट पाउडर
यह ऐसा तत्व होता है जो कपड़ों में जमी चिकनाई और गंदगी को पानी के साथ अलग करने में मदद करता है. इसी वजह से डिटर्जेंट दाग हटाने में असरदार माना जाता है. इसके बाद सोडियम कार्बोनेट और सोडियम सल्फेट जैसे तत्व मिलाए जाते हैं. वॉशिंग सोडा पानी को मुलायम बनाने में मदद करता है जिससे डिटर्जेंट ज्यादा असर दिखाता है वहीं सोडियम सल्फेट पाउडर की मात्रा और बनावट को संतुलित रखने का काम करता है.

कपड़ो को चमकदार बनाने के लिए मिलाते है ऑप्टिकल ब्राइटनर
कपड़ों को ज्यादा चमकदार दिखाने के लिए इसमें ऑप्टिकल ब्राइटनर मिलाए जाते हैं जो कपड़ों की सफेदी को बेहतर दिखाते हैं वहीं जिद्दी दाग हटाने के लिए कई कंपनियां एंजाइम्स का इस्तेमाल करती हैं जो तेल, खाने के दाग और मिट्टी को साफ करने में मददगार होते हैं. खत्री के मुताबिक इसमें करीब 20 से अधिक केमिकल्स को मिलाया जाता है जिससे यह कपड़ो को खुशबूदार और जिद्दी दाग को हटाने में सहायक होते है. इस प्रक्रिया में करीबन 3-4 घण्टे का समय लगता है.

कपड़ो की ताजगी के लिए मिलाते है हल्के कलर और खुशबू
डिटर्जेंट में फ्रेगरेंस (खुशबू) और हल्के कलर भी मिलाए जाते हैं ताकि कपड़ों में ताजगी बनी रहे.  इन केमिकल्स को बड़ी मशीनों में अच्छी तरह मिक्स किया जाता है. इसके बाद मिश्रण को सुखाकर महीन पाउडर का रूप दिया जाता है और फिर पैकिंग कर बाजार में भेजा जाता है. इसके साथ ही लिक्विड डिटर्जेंट भी तैयार किए जाते हैं जिनमें पानी और एक्टिव क्लीनिंग एजेंट का मिश्रण होता है.

About the Author

authorimg

Jagriti Dubey

Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||