Image Slider

Last Updated:

Anupama Twist: सीरियल ‘अनुपमा’ की कहानी में एक बहुत बड़ा भूचाल आने वाला है. अनुपमा के घर में एक साथ दो-दो शादियां होने जा रही हैं, लेकिन इन शादियों के बीच वसुंधरा की गंदी चाल और प्रेम-राही का इमोशनल ड्रामा दर्शकों के होश उड़ा देगा.

Zoom

Anupama Spoiler Today: सीरियल ‘अनुपमा’ के आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को जबरदस्त ड्रामा और एंटरटेनमेंट का डबल डोज मिलने वाला है. शो की कहानी में अब एक साथ दो-दो शादियां होने जा रही हैं. बताया जा रहा है कि अनुपमा का दामाद और उसका पोता एक ही मंडप में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. वैसे तो शाह और कपाड़िया परिवार में कोई भी शुभ काम बिना हंगामे के पूरा नहीं होता, इसलिए इस ‘डबल शादी’ में भी खूब सारा बवाल और लड़ाई-झगड़ा देखने को मिलने वाला है. एक तरफ जहां शादी की खुशियां होंगी, वहीं दूसरी तरफ वसुंधरा अपनी हरकतों से बाज नहीं आने वाली है.

वसुंधरा अब राही के पीछे हाथ धोकर पड़ चुकी है. वह पूरे परिवार और प्रेम के सामने राही को बुरी तरह जलील करेगी. हद तो तब हो जाएगी जब वसुंधरा, राही को ‘बांझ’ का ताना मार देगी. वसुंधरा की यह कड़वी और घटिया बात राही का दिल पूरी तरह से तोड़ देगी और वह टूट जाएगी.

प्रेम ने थामी राही की कलाई

वसुंधरा सिर्फ राही को जलील करके ही नहीं रुकेगी, बल्कि वह अपने घर का चिराग यानी वारिस पाने के लिए प्रेम पर दूसरी शादी करने का दबाव बनाएगी. वह प्रेम के लिए नई लड़कियां देखना भी शुरू कर देगी. वसुंधरा की इस हरकत से प्रेम को गहरा सदमा लगेगा, लेकिन वह अपनी पत्नी राही का साथ बिल्कुल नहीं छोड़ेगा. प्रेम सबके सामने ऐलान कर देगा कि उसकी जिंदगी बिना बच्चे के कट सकती है, लेकिन वह राही के अलावा किसी और औरत को अपनी जिंदगी में जगह नहीं देगा. प्रेम का यह स्टैंड देखकर राही इमोशनल हो जाएगी और गौतम भी बहुत खुश होगा.

अंश और प्रेरणा का रोमांस

इसी बीच, कहानी में रोमांस का तड़का भी लगने वाला है. प्रेरणा हिम्मत जुटाकर अंश के सामने अपने प्यार का इजहार करेगी और उसे प्रपोज कर देगी. प्रेरणा का सच्चा प्यार देखकर अंश का दिल भी पिघल जाएगा और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी. जब अनुपमा के परिवार को अंश और प्रेरणा के इस रिश्ते और रोमांस की भनक लगेगी, तो अनुपमा बड़ा फैसला लेगी. अनुपमा खुद आगे बढ़कर दोनों को शादी करने के लिए कह देगी, जिसके बाद अंश और प्रेरणा खुशी-खुशी अपनी शादी की तैयारियों में जुट जाएंगे.

इन तमाम खुशियों और ड्रामे के बीच, प्रेम अंदर ही अंदर पछतावे की आग में जल रहा है. आने वाले कॉम्पिटिशन के दौरान वह काफी परेशान दिखेगा. अपनी गलतियों को सुधारने के लिए प्रेम अब अनुपमा के साथ अपने बिगड़े हुए रिश्तों को ठीक करने की पूरी कोशिश करने वाला है. अब देखना मजेदार होगा कि इन दोनों शादियों के मंडप में क्या-क्या नए धमाके होते हैं!

About the Author

authorimg

गार्गी द्विवेदीSub Editor

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 3 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले मैंने, दैनिक जाग…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||