Last Updated:
Gautam Gambhir Press Conference: भारत और अफगानिस्तान के बीच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित महाराज यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में सुबह 9:30 बजे से एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाएगा, जिससे पहले हेड कोच गौतम गंभीर प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने ऋषभ पंत पर ऐसा कमेंट किया, जो शायद विकेटकीपर बैटर को चुभ भी सकता है.
अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले गौतम गंभीर की प्रेस कॉन्फ्रेंस (फाइल फोटो)
प्रेस कॉन्फ्रेंस में गौतम गंभीर के दिए बड़े बयान:
- ‘हम ऋषभ पंत में बदलाव नहीं चाहते, लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खिलाड़ियों को मैच की परिस्थितियों का सम्मान करना जरूरी है’
- ‘हमें विश्वास है कि हम #WTC जीत सकते हैं. इस टीम में प्रतिभा और जीतने की ललक है.’ भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप तालिका में 48.15% अंकों के साथ छठे स्थान पर है.
- ‘साई सुदर्शन को उचित मौका नहीं मिला है, उन्होंने इंग्लैंड में खेला था. हम उन्हें थोड़ा और मौका देंगे.’
- ‘इस मैच (अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट) से हमें अपना चौथा स्पिनर तय करने का मौका मिलेगा.’
- ‘हम समझते हैं कि आईपीएल के ठीक बाद टेस्ट मैच शुरू हो गया, हमें टेस्ट मैचों के लिए बेहतर तैयारी करने की जरूरत है, लेकिन कोई बहाना नहीं चलेगा. टेस्ट मैच मानसिक दृढ़ता का खेल है.’ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम में से आठ क्रिकेटर IPL 2026 के फाइनलिस्ट रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के साथ जुड़े हुए थे.
भारत का स्क्वॉड: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), गुरनूर बराड़ और देवदत्त पडिक्कल
अफगानिस्तान का स्क्वॉड: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अब्दुल मलिक, रहमानुल्लाह गुरबाज़, रहमानुल्लाह, अफ़सर जजई (विकेटकीपर), इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, अजमतुल्लाह उमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, नांगेयालिया खारोटे, बिलाल सामी, कैस अहमद, मोहम्मद सलीम और जियाउर रहमान.
About the Author
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



