भाजपा ने राज्यसभा चुनाव 2026 और ओडिशा में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। केंद्रीय चुनाव समिति ने अन्य राज्यों से राज्यसभा भेजे जाने वाले उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दी है। 4 जून को भाजपा ने लिस्ट जारी की है। मध्य प्रदेश की 2 राज्यसभा सीटों से भाजपा ने तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को उम्मीदवार बनाया है। दोनों नामों की घोषणा के साथ ही राज्य की राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। 12 राज्यों की 26 राज्यसभा सीटों पर 18 जून को मतदान होगा। इनमें मध्य प्रदेश की तीन सीटें शामिल हैं। मध्य प्रदेश से ये दो चेहरे मैदान में जारी सूची के अनुसार मध्य प्रदेश की राज्यसभा सीटों के लिए पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर के नेता तरुण चुग और संगठन से जुड़े वरिष्ठ नेता रजनीश अग्रवाल पर भरोसा जताया है। दोनों उम्मीदवार अब राज्यसभा चुनाव में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी होंगे। 1. तरुण चुग 2. रजनीश अग्रवाल गुजरात से चार उम्मीदवारों को मौका गुजरात से भाजपा ने चार उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। इनमें राजूभाई शुक्ला, मुकेशभाई राठवा, मानसिंह परमार और जितेंद्र मेघजीभाई कंजारिया शामिल हैं। राज्यसभा की चार सीटों के लिए इन नामों को पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने मंजूरी दी है। राजस्थान से दो प्रत्याशी घोषित राजस्थान से भाजपा ने डॉ. अलका गुर्जर और डॉ. सतीश पूनिया को राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है। सतीश पूनिया का नाम घोषित होने के बाद राजस्थान की राजनीति में इसे महत्वपूर्ण फैसला माना जा रहा है। अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर से भी उम्मीदवार तय अरुणाचल प्रदेश से भाजपा ने ताई तागाक को उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं मणिपुर से ए. शारदा देवी को राज्यसभा चुनाव के लिए टिकट दिया गया है। ओडिशा उपचुनाव के लिए देवाशीष सामंतराय पर दांव राज्यसभा उपचुनाव 2026 के लिए भाजपा ने ओडिशा से देवाशीष सामंतराय को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने उपचुनाव के लिए भी अपनी आधिकारिक स्वीकृति मिल गई है।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



