Image Slider

Last Updated:

मशहूर फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी का 76 साल की आयु में निधन हो गया. उनके निधन की खबर सामने आते ही फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई. अब गुरुवार को उनके अंतिम संस्कार में फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियां पहुंची हैं और उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दे रही हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

नई दिल्ली. बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म निर्माता और पूर्व CBFC चेयरमैन पहलाज निहलानी का आज यानी 4 जून 2026 को निधन हो गया. इस दुखद खबर के सामने आने के बाद से ही इंडस्ट्री में मातम पसर गया. आज यानी गुरुवार को ही उनके अंतिम संस्कार में फिल्म जगत की कई हस्तियां शामिल हुई हैं.

पहलाज निहलानी इंडस्ट्री के उन निर्माताओं में से एक थे, जिन्होंने 80 से लेकर 90 के दशक तक कई ऐसी फिल्मों का निर्माण किया, जो हिट साबित हुईं. उन्होंने अपने करियर में हर तरह की फिल्में बनाई. इनमें ‘गुनाहों का फैसला’, ‘पाप की दुनिया’, ‘मिट्टी और सोना’, ‘शोला और शबनम’ और ‘आंखें’ जैसी चर्चित फिल्में शामिल हैं. अब उनके जाने से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. उनके अंतिम संस्कार पर तो जन सैलाब उमड़ पड़ा है.

गोविंदा के चेहरे पर नजर आ रहा दुख

पहलाज निहलानी के अंतिम संस्कार में जाने माने एक्टर गोविंदा और फिल्ममेकर डेविड धवन भी उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे हैं. दोनों ने पहलाज निहलानी के साथ काम किया है. पर्सनली भी उनके साथ इनके साथ उनके काफी अच्छे रिश्ते रहे. वायरल हो रहे इस वीडियो में गोविंदा काफी इमोशनल नजर आ रहे हैं. कैमरों के सामने वह अपना दुख छिपाते नजर आ रहे हैं.

View this post on Instagram

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||