एक्ट्रेस नुसरत भरूचा ने आईपीएल 2026 के फाइनल में एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की थी, जिस पर खूब बवाल मचा. इंस्टाग्राम स्टोरी के वायरल होने के बाद एक्ट्रेस ने इस पर सफाई दी है. दरअसल, वीडियो के बैकग्राउंड में आ रही अजीब आवाजों की वजह से सोशल मीडिया पर अफवाहें उड़ने लगी थीं. नुसरत भरूचा ने साफ कहा कि वे आवाजें एक पपी (कुत्ते के बच्चे) की थीं. नुसरत भरूचा जल्द ही ‘घूसखोर पंडित’ और ‘बन टिक्की’ फिल्मों में नजर आएंगी.
नुसरत भरूचा ने जताई नाराजगी. (फोटो साभार: Instagram@nushrrattbharuccha)
नई दिल्ली: नुसरत भरूचा की इंस्टाग्राम स्टोरी पर मचे बवाल का सच सामने आ गया है. दरअसल, आईपीएल 2026 के फाइनल में जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने ट्रॉफी जीती, तो नुसरत भरूचा ने खुशी में एक वीडियो क्लिप शेयर किया था. मगर सोशल मीडिया की दुनिया भी अजीब है, लोगों ने मैच से ज्यादा बैकग्राउंड में आ रही कुछ अजीब आवाजों पर ध्यान देना शुरू कर दिया. देखते ही देखते बात का बतंगड़ बन गया और अफवाहें हवा की तरह फैल गईं. माहौल इतना गरमा गया था कि जब बुधवार 4 जून को पैपराजी ने जब उन्हें स्पॉट किया, तो उन्होंने बात करने से साफ मना कर दिया.
नुसरत ने अब पूरे ड्रामे पर चुप्पी तोड़ी है और ट्रोलर्स की क्लास लगाई है. उन्होंने उस रात का एक नया वीडियो शेयर करते हुए साफ किया कि वो आवाजें किसी इंसान की नहीं, बल्कि एक छोटे से पपी (कुत्ते के बच्चे) की थीं.
(फोटो साभार: Instagram@nushrrattbharuccha)
नुसरत ने लिखा कि उन्हें पहले ही अंदाजा था कि लोग इसका गलत मतलब निकालेंगे, इसलिए उन्होंने सलाह पर वो स्टोरी डिलीट भी कर दी थी. उन्होंने लोगों को समझाते हुए कहा, ‘यार, अपनी सोच पर थोड़ा कंट्रोल रखो! हाथ में मोबाइल होने का मतलब यह नहीं कि किसी को भी परेशान करने लगो. आंख बंद करके किसी भी अफवाह पर यकीन मत किया करो, थोड़ा जिम्मेदार बनो.’
(फोटो साभार: Instagram@nushrrattbharuccha)
‘घूसखोर पंडित’ में आएंगी नजर
नुसरत भरूचा ने यह भी साफ किया है कि उनकी सफाई के नाम पर जो स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर घूम रहा है, वो पूरी तरह फेक है. अगर काम की बात करें, तो नुसरत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर काफी बिजी हैं. इस फालतू के विवाद को पीछे छोड़कर वो अपने काम पर फोकस कर रही हैं. जल्द ही वे दिग्गज एक्टर मनोज बाजपेयी के साथ फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ में दिखाई देंगी, जिसके नाम पर बीते दिनों विवाद हुआ था. फिल्म का नाम बदला जा सकता है. इसके अलावा, नुसरत भरूचा के पास ‘बन टिक्की’ नाम का एक और दिलचस्प प्रोजेक्ट है, जिसमें फैंस उन्हें नए अंदाज में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं.
About the Author
अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और पॉल…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



