Last Updated:
Rohit Sharma Injury vs AFG: हैम्स्ट्रिंग की चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के कुछ मैच न खेल पाने वाले रोहित शर्मा को भारतीय टीम में शामिल किया गया था, लेकिन खबर आ रही है कि वह खराब फिटनेस के चलते पूरी सीरीज से बाहर हो चुके हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में तीन मैच खेले जाएंगे और यह सीरीज 13 जून से शुरू होगी, इससे पहले दोनों टीमों के बीच न्यू चंडीगढ़ में एक टेस्ट मैच खेला जाएगा.
विराट कोहली और रोहित शर्मा
रोहित शर्मा को आईपीएल में उभरी थी इंजरी
आईपीएल 2026 के नौ मुकाबलों में रोहित शर्मा ने 35.37 की औसत और 1576.22 के स्ट्राइक रेट से 283 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतक और 84 का सर्वश्रेष्ठ स्कोर शामिल है. हालांकि, 39 वर्षीय रोहित अब केवल वनडे ही खेलते हैं, उन्होंने 2024 में अपनी कप्तानी में भारत को टी-20 विश्व कप जिताने के बाद उन्होंने टी-20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था. मई 2025 में टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2025-27 चक्र से पहले टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास ले लिया था.
रोहित शर्मा और विराट कोहली
बीते कुछ साल में रोहित का प्रदर्शन कैसा रहा?
वनडे कप्तान के तौर पर रोहित का आखिरी असाइनमेंट मार्च 2025 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतना था, जिसमें फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ निर्णायक 76 रन शामिल थे. पिछले साल उन्होंने 14 मैच और पारियों में 50.00 के औसत और 100.46 के स्ट्राइक रेट से 650 रन बनाकर भारत के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में अपना रिकॉर्ड बनाया, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 121* था. हालांकि, इस साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के लिए खेले गए अपने आखिरी वनडे मैच में उन्होंने तीन पारियों में सिर्फ 61 रन बनाए, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 25 था.
रोहित शर्मा औऱ विराट कोहली
आईपीएल फाइनल में विराट को हुई इंजरी
आईपीएल में तूफानी फॉर्म दिखाने वाले विराट कोहली भी इसी हैम्स्ट्रिंग की चोट के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस के खिलाफ फाइनल में उन्होंने 42 गेंदों में 75* रन बनाकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को 156 रनों के मुश्किल लक्ष्य तक पहुंचाया था, लेकिन इसी मैच में परेशानी में भी नजर आ रहे थे.
विराट कोहली का बल्ला आईपीएल 2026 में जमकर बोला था, लेकिन फाइनल में इंजर्ड हो गए.
‘रो-को’ का बाहर होना, हादसा या कुछ और
विराट कोहली भी रोहित शर्मा की ही तरह टेस्ट और टी-20 से संन्यास ले चुके हैं. सिर्फ वनडे फॉर्मेट खेलते हैं. दोनों ही दिग्गज हर हाल में 2027 का वनडे वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं. अब इसे महज संयोग कहा जाए या कुछ और कि वर्ल्ड कप से पहले जब कुछ चुनिंदा श्रृंखला ही बची हैं तो दोनों पूर्व कप्तानों को प्रैक्टिस का भरपूर मौका नहीं मिल पा रहा.
About the Author
अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रेटजी मेकिंग का रोल संभाल रहे अ…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



