Image Slider

Last Updated:

Morning diet: काला चना प्रोटीन, फाइबर, आयरन और कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर माना जाता है. इसे खाने से शरीर को ऊर्जा मिलती है और लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है, जिससे बार-बार भूख लगने की समस्या कम हो सकती है. इसके साथ जब ताजी सब्जियां और हल्के मसाले मिलते हैं, तो यह एक पौष्टिक स्नैक या हल्का भोजन बन जाता है. खास बात यह है कि, इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और यह घर में मौजूद सामान्य सामग्री से आसानी से तैयार की जा सकती है.

बलिया: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग फिट और हेल्दी रहने के लिए अपनी डाइट पर खास ध्यान देने लगे हैं. हालांकि, डाइटिंग का नाम सुनते ही अक्सर लोगों को फीका और बिना स्वाद वाला खाना याद आता है, लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है. अगर सही सामग्री और संतुलन के साथ खाना तैयार किया जाए, तो डाइट फूड भी स्वादिष्ट और पौष्टिक हो सकता है. ऐसी ही एक आसान, स्वादिष्ट और हेल्दी रेसिपी है काला चना डाइट चाट, जो स्वाद और पोषण दोनों का बेहतरीन मेल मानी जाती है. यह चाट खासकर उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प हो सकती है जो वजन नियंत्रित रखना चाहते हैं या हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो कर रहे हैं.

प्रोटीन, फाइबर से भरपूर है काला चना

जानकारों के मुताबिक, काला चना प्रोटीन, फाइबर, आयरन और कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर माना जाता है. इसे खाने से शरीर को ऊर्जा मिलती है और लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है, जिससे बार-बार भूख लगने की समस्या कम हो सकती है. इसके साथ जब ताजी सब्जियां और हल्के मसाले मिलते हैं, तो यह एक पौष्टिक स्नैक या हल्का भोजन बन जाता है. खास बात यह है कि, इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और यह घर में मौजूद सामान्य सामग्री से आसानी से तैयार की जा सकती है.

बलिया के बांसडीह तहसील अंतर्गत केवटलिया चौबे गांव निवासी मंटू कुमार भारद्वाज ने कहा कि, वह फिलहाल बलिया शहर में रहकर पढ़ाई करते हैं. इस दौरान सुबह में उन्हें खुद ही खाना बनाना पड़ता है. साथ में मित्र मिलजुल साथ देते हैं. खास तौर से मंटू अलग-अलग व्यंजन बनाते रहते हैं, जो उन्होंने अपने माताजी से सीखे है. मंटू समय के अभाव में भी शानदार और पौष्टिक डाइट बना लेते हैं. स्वाद इतना मस्त कि खाने के बाद उंगली चटनी पड़ जाए. आज हम बात करेंगे डाइट चाट की, इसको बनाने के लिए सबसे पहले करीब एक कप भीगे हुए काले चने लें. इसको रात में ही भिगो दे और सुबह बनाए.

ऐसे तैयार करें स्वादिष्ट चना

इसके बाद एक मध्यम आकार का बारीक कटा प्याज, एक टमाटर, एक छोटा खीरा और एक बारीक कटी हरी मिर्च इसमें डालें. स्वाद और पोषण बढ़ाने के लिए इसमें छोटे टुकड़ों में कटा पनीर भी मिलाया जा सकता है. चाहें तो थोड़ा उबला हुआ आलू भी शामिल कर सकते हैं, हालांकि वजन कम करने की डाइट फॉलो करने वाले लोग आलू की मात्रा सीमित रख सकते हैं. अब इस मिश्रण में आधा चम्मच नमक, एक चम्मच काला नमक, एक चम्मच चाट मसाला और आधा चम्मच भुना जीरा पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. अंत में स्वादानुसार नींबू का रस मिलाएं, जिससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है.

कुछ ही मिनटों में तैयार यह हेल्दी डाइट चाट स्वाद के साथ शरीर को भी जरूरी पोषण देने में मदद कर सकती है. विशेषज्ञ भी मानते हैं कि, हेल्दी स्नैकिंग अच्छी जीवनशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा है. ऐसे में तली-भुनी चीजों और ज्यादा कैलोरी वाले फास्ट फूड की जगह घर पर बनी हेल्दी चाट को अपनाना बेहतर विकल्प साबित हो सकता है. स्वाद और सेहत का संतुलन चाहने वालों के लिए काला चना डाइट चाट एक आसान और पौष्टिक विकल्प बन सकती है.

About the Author

authorimg

शिरीष खरेलेखक व पत्रकार

2002 में जनसंचार में स्नातक की डिग्री लेने के बाद पिछले अठारह वर्षों से ग्रामीण पत्रकारिता में सक्रिय. भारतीय प्रेस परिषद सहित पत्रकारिता से सबंधित अनेक राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित. देश के सात राज्यों से ए…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||