‘भाभी जी घर पर हैं’ से घर-घर में पहचान बनाने वाली शिल्पा शिंदे इन दिनों अपने एक चौंकाने वाले खुलासे को लेकर सुर्खियों में हैं.एक्ट्रेस ने हाल ही में माना कि उन्होंने अपने प्रोड्यूसर पर झूठा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था. अब इस मामले पर हिना खान का गुस्सा फूट पड़ा है. उन्होंने शिल्पा के बयान को शर्मनाक बताते हुए बड़ी बात कह दी है. नीचे पढ़ें क्या है पूरा मामला-
शिल्पा शिंदे पर फूटा हिना खान का गुस्सा
शिल्पा के इस बयान के बाद टीवी इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने प्रतिक्रिया दी है. वहीं अब हिना खान ने भी इस मामले पर खुलकर अपनी राय रखी है और इसे बेहद शर्मनाक बताया है.
क्या है पूरा मामला?
करीब एक दशक पहले शिल्पा शिंदे ने लोकप्रिय टीवी शो भाबीजी घर पर हैं छोड़ दिया था. उस समय उनका शो के मेकर्स के साथ विवाद काफी चर्चा में रहा था. शिल्पा ने प्रोड्यूसर संजय कोहली पर कई गंभीर आरोप लगाए थे, जिनमें यौन उत्पीड़न का आरोप भी शामिल था. बाद में यह मामला कानूनी और इंडस्ट्री स्तर पर लंबे समय तक चर्चा में रहा.हाल ही में कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में शिल्पा शिंदे ने चौंकाने वाला खुलासा किया. शिल्पा ने कहा कि उन्होंने उस समय प्रोड्यूसर के खिलाफ झूठा सेक्शुअल हैरेसमेंट का मामला दर्ज कराया था, क्योंकि उन्हें लगा कि उनके पास कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा था. उनका कहना था कि वह कॉन्ट्रैक्ट विवाद, बकाया पेमेंट और इंडस्ट्री के दबाव के बीच फंसी हुई थीं.
हिना खान ने क्या कहा?
अब इस मामले पर हिना खान ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए शिल्पा के बयान पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर स्टोरी लगाया और लिखा-हालांकि वह आम तौर पर उन मामलों पर टिप्पणी करने से बचती हैं, जिनका उनसे कोई लेना-देना नहीं होता है. लेकिन इस मामले में उन्हें बोलना जरूरी लगा. यहां विक्टिव वो आदमी है जिसके बीवी बच्चे हैं और परिवार में और भी महिलाएं हैं. वो बहुत ही मेहनती प्रोड्यूसर हैं. एक एक्टर होने के नाते मैं इतना तो बोल सकती हूं कि एक लड़ाई को जीतने के लिए किसी की इमेज खराब करने के मकसद से इस तरह के गंभीर आरोप लगाना बेहद शर्मनाक है. इस तरह से किसी की इमेज तबाह करना गलत है. ऐसे आरोप लगने के बाद भी इस शो में आपको जगह मिल गई. हमें ऐसे लोगों को रोकना होगा ताकि कोई और महिला दूसरी बार ऐसे झूठे आरोप किसी आदमी पर न लगा सके.
हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि अगर किसी के साथ सच में गलत हुआ है तो उसे इंसाफ मांगने और अपनी बात सामने रखने का पूरा हक है. हिना ने कहा कि जब उन्होंने शिल्पा शिंदे को यह कहते सुना कि निर्माता के खिलाफ लगाया गया यौन उत्पीड़न का आरोप झूठा था, तो वह यह सुनकर काफी हैरान रह गईं.
इंडस्ट्री के दूसरे सितारों ने भी जताई नाराजगी
बता दें कि हिना खान अकेली नहीं हैं जिन्होंने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी है. अभिनेत्री पूजा बेदी ने भी शिल्पा के बयान पर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि ऐसे झूठे आरोप उन लोगों को नुकसान पहुंचाते हैं जो सच में किसी तरह के उत्पीड़न का शिकार होते हैं. उनका मानना है कि कानून का गलत इस्तेमाल नहीं होना चाहिए क्योंकि इससे असली केस की विश्वसनीयता प्रभावित होती है. वहीं अभिनेता करण ओबेरॉय ने कहा कि किसी भी आरोप की निष्पक्ष और पूरी जांच होनी चाहिए ताकि सच सामने आ सके और किसी के साथ अन्याय न हो.वहीं इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी लोग उन्हें गलत बता रहे हैं, जिससे एक्ट्रेस काफी ट्रोल हो रही हैं.
View this post on Instagram
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



