लुधियाना में ₹500 को लेकर तलवारें और ईंटें चली।
लुधियाना के इस्लामिया स्कूल के पास थाना-3 क्षेत्र में 500 रुपए के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। बीच बाजार दो युवकों और दुकान मालिक के बीच कहासुनी के बाद तलवारनुमा हथियार (दातर) और ईंट-पत्थर चलने लगे, जिससे इलाके में अफरा-तफरी
दुकान के कर्मचारी विजय के अनुसार, काले रंग की स्प्लेंडर बाइक पर सवार दो युवक दुकान पर पहुंचे थे। उन्होंने दुकान मालिक बंटी से 500 रुपए गूगल पे करने को कहा और बदले में नकद राशि देने की बात कही। बंटी ने कैश न होने की बात कहकर मना कर दिया।
आरोप है कि इसके बाद दोनों युवक गुस्सा हो गए और विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते मामला बढ़ गया। एक युवक ने दातर निकाल लिया, जबकि दूसरे ने दुकान पर ईंटें फेंकनी शुरू कर दीं। इससे बाजार में दहशत का माहौल बन गया। (पढ़ें पूरी खबर)
मजीठिया पर दर्ज FIR आई सामने, थाने में केस की फाइलें फाड़ने का आरोप
अमृतसर की जिला कोर्ट की फटकार के बाद पुलिस ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया और साथियों के खिलाफ दर्ज FIR की कॉपी सामने आई। FIR के अनुसार, 31 मई 2026 को सुबह लगभग 11:30 बजे थाना मजीठा में एक गंभीर घटना घटी।
उस समय जोबनप्रीत सिंह नामक आरोपी पुलिस हिरासत में था और एएसआई हरपाल सिंह उससे पूछताछ कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान बिक्रम सिंह मजीठिया अपने कुछ नामजद साथियों और करीब 50 से अधिक समर्थकों के साथ अचानक थाना परिसर में पहुंच गए।
जांच प्रक्रिया में हस्तक्षेप करते हुए मेज पर रखी एक केस फाइल भी उठाई गई और उससे संबंधित कुछ दस्तावेज फाड़ दिए गए। पुलिस का आरोप है कि इसके बाद हिरासत में मौजूद आरोपी जोबनप्रीत सिंह को छुड़ाने की कोशिश भी की गई। (पढ़ें पूरी खबर)
होशियारपुर में दुकान में गैस सिलेंडर फटा, दुकानदार झुलसा
होशियारपुर के मुकेरियां स्थित गांव बेला सरियाना में एक किराने की दुकान में आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा गैस सिलेंडर फट गया, जिससे दुकान मालिक गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें तुरंत हाजीपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह घटना आज (4 जून) सुबह करीब 9 बजे हुई। परिवार के सदस्यों ने बताया कि बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होने के कारण अचानक दुकान में आग लग गई। आग बुझाने की कोशिश करते समय दुकान मालिक चनन सिंह बुरी तरह झुलस गए। आग तेजी से फैलने लगी।
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दुकान के अंदर रखा गैस सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना भीषण था कि दुकान के लेंटर में दरारें आ गईं और इसकी आवाज पूरे गांव में सुनाई दी। (पढ़ें पूरी खबर)
5 मंदिरों को उड़ाने की धमकी, लिखा- संत भिंडरावाले की शहादत पर लड्डू बांटे थे
पंजाब के 5 मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसमें दुर्ग्याणा मंदिर, मुक्तेश्वर मंदिर, देवी तलाब मंदिर, माइसरखाना मंदिर, काली देवी मंदिर का नाम शामिल है। ईमेल में लिखा- दोपहर 1:11 से 3:11 बजे के बीच धमाके होंगे। 6 जून 1984 को गोल्डन टेंपल पर हुए अटैक बदला लेंगे।
इसके अलावा चंडीगढ़ स्थित पंजाब सचिवालय को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। गुरुवार को सचिवालय के कंट्रोल रूम को एक ई-मेल मिला, जिसमें परिसर में बम होने का दावा किया गया था। सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं।
सचिवालय और मंदिरों के आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन शुरुआती जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। वहीं, पुलिस और साइबर सेल की टीमें धमकी भरे ई-मेल की जांच में जुटी हैं। अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि ई-मेल किस आईडी से भेजा गया और इसके पीछे कौन लोग हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
लुधियाना सिविल अस्पताल में युवक को पीटा, VIDEO सामने आया
लुधियाना के सिविल अस्पताल में गाड़ी खड़ी करने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। हमलावरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पहले घर के बाहर युवक पर हथियारों से हमला किया। इसके बाद जब पीड़ित मेडिकल करवाने सिविल अस्पताल पहुंचा, तो वहां भी उसके साथ मारपीट की गई।
अस्पताल के भीतर 5-6 लोगों ने युवक को जमीन पर गिराकर बेरहमी से लात-घूंसों से पीटा और उसके कपड़े तक फाड़ दिए। घटना का वीडियो भी सामने आया है। आरोपी खुलेआम गालियां देते रहे। इमरजेंसी वार्ड में मौजूद डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ इस गुंडागर्दी को देखकर सहम गए। (पढ़ें पूरी खबर)
चंडीगढ़ में वित्त मंत्री का फर्जी वीडियो लगाया, महिला से 49.91 लाख रुपए ठगे
चंडीगढ़ में एक बुजुर्ग महिला साइबर ठगों के जाल में फंसकर 49.91 लाख रुपए गंवा बैठी। ठगों ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पुराने भाषण को एआई तकनीक से बदलकर तैयार किए गए डीपफेक वीडियो के जरिए उन्हें निवेश पर भारी मुनाफे का भरोसा दिलाया।
यूएस-ईरान युद्ध के दौरान निवेश करने पर अधिक रिटर्न मिलने का लालच देकर आरोपियों ने उनसे कुल 49.91 लाख रुपए विभिन्न खातों में ट्रांसफर करवा लिए। शिकायत मिलने के बाद चंडीगढ़ साइबर सेल ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-18 निवासी गगनदीप कौर (57 साल) के अनुसार, उन्होंने फेसबुक पर एक वीडियो देखा, जिसमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कथित तौर पर एक निवेश योजना का प्रचार करती नजर आ रही थीं। वीडियो में दावा किया गया था कि योजना सेबी से रेगुलेटेड है और 21 हजार रुपए निवेश करने पर महीने के अंत तक 3 लाख रुपए का रिटर्न मिलेगा। वीडियो के साथ दिए गए लिंक पर क्लिक कर उन्होंने अपनी जानकारी दर्ज की और 21 हजार रुपए जमा करा दिए। (पढ़ें पूरी खबर)
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



