Janhvi Kapoor Insult in Peddi: राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘पेद्दी’ को लेकर लंबे समय से क्रेज था, लेकिन गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज होते ही फिल्म पर बवाल मच गया है! जाह्नवी कपूर ने भी माना है कि उनका अपमान हुआ है। वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर लोग मेकर्स पर भड़क गए हैं.जानिए क्या है पूरा मामला.
‘Peddi’ में जाह्नवी कपूर का हुआ ऑब्जेक्टिफिकेशन? (फोटो साभार-IMDB)
अब खबर आ रही है कि सिर्फ फैंस ही नहीं, बल्कि खुद जाह्नवी कपूर भी फिल्म के मेकर्स के इस बर्ताव से अंदर ही अंदर काफी नाराज हैं.
जाह्नवी ने बयां किया दर्द!
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम पोस्ट का स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो रहा है. इस पोस्ट में फिल्म ‘Peddi’ में जाह्नवी कपूर के रोल को लेकर मेकर्स पर तीखा हमला किया गया था और इसे “किसी एक्ट्रेस के लिए सबसे बुरा अपमान” बताया गया. पोस्ट में आरोप लगाया गया कि डायरेक्टर जाह्नवी की “कमर, पेट और पीठ” को स्क्रीन पर दिखाने के लिए कुछ ज्यादा ही उतावले थे और उन्होंने उनके बहुत ज्यादा बोल्ड शॉट्स डाल दिए. जिसके बाद खुद जाह्नवी कपूर ने इस पोस्ट को ‘लाइक’ किया था. जिसके बाद से इस खबर को और भी हवा लगगई. हालांकि, बाद में उन्होंने इस लाइक को हटा लिया, लेकिन तब तक फैंस इसके स्क्रीनशॉट ले चुके थे और बात हर जगह फैल गई.
डायरेक्टर ने नहीं सुनी बात
वायरल पोस्ट में एक और बड़ी बात का खुलासा हुआ है. इसके मुताबिक, जब फिल्म की एडिटिंग यानी पोस्ट-प्रोडक्शन चल रही थी, तब जाह्नवी कपूर ने इन आपत्तिजनक शॉट्स को देखकर मेकर्स पर सवाल उठाए थे. उन्होंने एक प्रोफेशनल तरीके से अपनी आपत्ति दर्ज कराई थी और अपनी सीमाएं तय की थीं. लेकिन फिल्म के डायरेक्टर ने बॉक्स ऑफिस पर नोट छापने के चक्कर में जाह्नवी की बात को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया और फाइनल फिल्म में उन सारे सीन्स को वैसे ही रखा. यानी जाह्नवी ने अपने लिए आवाज तो उठाई थी, लेकिन डायरेक्टर की जिद के आगे उनकी एक न चली.
सीन्स पर उठ रहे हैं गंभीर सवाल
फिल्म में जाह्नवी कपूर ‘अचियम्मा’ नाम की लड़की का रोल कर रही हैं. फिल्म के रिव्यू भी बेहद खराब आ रहे हैं और क्रिटिक्स इसे बहुत ही पिछड़ी सोच वाली फिल्म बता रहे हैं. रिव्यू के मुताबिक, फिल्म में जाह्नवी की एंट्री का सीन ही बहुत अजीब और आपत्तिजनक है, जहां राम चरण का किरदार उनके बॉडी को लेकर बेहद भद्दे कमेंट्स करता है. इतना ही नहीं, एक सीन में राम चरण का किरदार रात में जबरदस्ती जाह्नवी के घर में घुस जाता है और उन्हें किस करने की कोशिश करता है. जाह्नवी बार-बार खुद को छुड़ाती हैं और विरोध करती हैं, लेकिन हीरो इसे अपना ‘प्यार जताने का तरीका’ बताता है. लोग पूछ रहे हैं कि आज के जमाने में मेकर्स आखिर क्या सोचकर ऐसी फिल्में बना रहे हैं?
View this post on Instagram
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



