Image Slider

Last Updated:

Web Series Exam: भारत में लंबे समय से पेपर लीक की समस्या चल रही है. बीते कुछ समय से सीबीएसई नीट यूजी का पेपर लीक मामला चल रहा है. लाखों बच्चे प्रदर्शन कर रहे हैं. इसी तरह अलग-अलग राज्यों में पेपर लीक एक बड़ी समस्या बनी हुई है. इन विरोध के बीच पेपर लीक और सरकारी सिस्टम की कमिया दिखाती एक नई वेब सीरीज आई है. सीरीज की कहानी पेपर लीक और सिस्टम में फैले करप्शन पर बेस्ड है.

देश भर में लाखों बच्चे और यंगस्टर्स हैं, जो अपना करियर बनाने और उज्जवल भविष्य के लिए पढ़ाई कर रहे हैं. उच्छ शिक्षा और अच्छी नौकरी के लिए एंट्रेंस एग्जाम दे रहे हैं, लेकिन पेपर लीक की घटना हिम्मत तोड़ देती है. पेपर लीक उन्हें मानसिक रुप से इतना विकृत कर देती है कि कई बार ये लोग सुसाइड करने के लिए कोशिश करने लगते हैं. प्राइम वीडियो पर एक नई सीरीज आई है, जो पेपर लीक, एग्जाम में धांधली और सरकारी तंत्र की कमियों को दिखाती है. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

Web Series Exam-

इस सीरीज को ‘विक्रम वेधा’ और ‘सुझल’ जैसी साइको थ्रिलर फिल्में-सीरीज बनाने वाले पुष्कर-गायत्री ने बनाई है. नेशनल अवॉर्ड विनर ए. सरकुनम ने इसे डायरेक्ट किया है और इसकी कहानी लिखी है. ऑरिजनली तमिल में बनी इस सीरीज का नाम ‘एग्जाम’ है. सात एपिसोड की इस सीरीज में भर-भरकर सस्पेंस है. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

Web Series Exam

सस्पेंस ड्रामा सीरीज ‘एग्जाम’ काल्पनिक गांव थायकारा की ग्रामीण पृष्ठभूमि में सेट है, जिसमें प्रतियोगी प्रवेश परीक्षाओं की हाई-प्रेशर दुनिया और एक बड़ा स्कैम दिखाया गया है. सीरीज में कई एस्पिरेंट्स की जिंदगियों की तबाह होने की दास्तां देखने को मिलती है. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Web Series Exam

सीरीज में दुशारा विजयन और अदिति बालन ने लीड रोल निभाया है. सीरीज की कहानी एक अंधेरे रास्ते से होती है, जिसपर एक गाड़ी चल रही है. महिला डीएसपी गाड़ी चला रही है. पीछे से एक लड़की बैठी उसे अपहरण करती है और नकली डीएसपी बनकर थायकारा जाती है. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

prime video exam

दुशारा नकली डीएसपी बन एक खतरनाक पेपर लीक नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश करती है. कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, तो कई लेयर्स खुलती है. सरकारी तंत्र में फैले भ्रष्टाचार का पता चलता है. पेपर बनने से लेकर एग्जाम सेंटर तक पेपर पहुंचाने के दौरान क्या-क्या होता है, सब दिखाया जाता है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

Web Series Exam

‘एग्जाम’ की कहानी में दिखाया जाता है कि युवाओं का भविष्य किस तरह भ्रष्टाचार की मशीनरी में फंस गया है. कोचिंग इंस्टिट्यूट किस तरह से इस धांधली में शामिल होते हैं. सीरीज देखते समय आप पूरी तरह से हिल जाएंगे कि पेपर लीक करने में लोग किस हद जा सकते हैं. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

Web Series Exam

सीरीज में पेपर लीक मामले के साथ-साथ सस्पेंस और थ्रिलर का भी जबरदस्त तड़का लगा है. एक इमोशनल कहानी है, जिसे देखकर आपको मायूसी भी होगी. कहानी आपको आखिरी समय तक बांधे रखेगी. इसमें कई मानवीय पहलू भी देखने को मिलते हैं. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

Web Series Exam

कुल मिलाकर, प्रतियोगी परीक्षा घोटाले, नैतिक फैसलों और संस्थागत दबाव पर फोकस के साथ ‘एग्जाम’ एक ट्रेडिशनल थ्रिलर से कहीं ज्यादा दिखती है. आईएमडीबी पर इसके पहले और दूसरे एपिसोड की रेटिंग 8 से ज्यादा दी गई है, हालांकि ओवरऑल आईएमडीबी रेटिंग 6.2 है. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||