Pratapgarh Latest News: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में TGT एग्जाम के दौरान चेकिंग करते समय महिलाओं के हाथों से चुड़ियां, मंगलसूत्र और कलावा उतारवा दिया गया. जिसके बाद सेंटर पर हंगामा मच गया. आइए जानते हैं पूरा मामला.
TGT परीक्षा देने आई महिला ने बताई पूरी बात.
जब कुछ महिला परीक्षार्थी और उनके परिजनों ने स्कूल में हंगामा शुरू किया तो पूरा परीक्षा केंद्र बैकफुट पर आ गया. स्कूल के गेट पर जमकर हंगामा शुरू हो गया. जिसके बाद परीक्षा केंद्र संचालक के हाथ पैर फूल आए. उन्होंने तानाशाही चेकिंग का रवैया बदलते हुए तत्काल चूड़ी, कंगन, मंगलसूत्र के साथ परीक्षा देने की अनुमति प्रदान कर दी. जिसके बाद स्कूल में हंगामा शांत हो सका. हंगामा की सूचना पर पुलिस पहुंची और परिजनों को समझा बूझकर मामले को शांत कराया.
वहीं चेकिंग कर्मियों द्वारा अनजाने में परीक्षा गाइडलाइन की जानकारी न होने का हवाला दिया गया. वहां से तत्काल चेकिंग महिला कर्मियों को पुनः समझाया गया. जिसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हो सका, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय तिवारी ने बताया कि फ्रिस्किंग के कार्य को आयोग द्वारा नियुक्त प्राइवेट कंपनी के कर्मचारियों के द्वारा किया जा रहा है. आयोग के द्वारा नियुक्त प्राइवेट कंपनी के कर्मचारियों द्वारा सुरक्षा निर्देशों को ठीक से ना समझ पाने के कारण अति उत्साह में ऐसा किया गया है.
तत्काल उक्त कर्मचारियों को हटवा कर दूसरे कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है. टीजीटी की परीक्षा सकुशल पूर्ण संपन्न कराई जा रही है. वहीं फतेहपुर जनपद के शादीपुर की रहने वाली अंकिता मिश्रा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि परीक्षा गाइडलाइन से हटकर मंगलसूत्र कंगन रक्षा सूत्र सहित कई चीजों को उतवाया जा रहे थे, इसका जब विरोध किया गया तो मंगलसूत्र कंगन चूड़ी पहनकर परीक्षा देने की अनुमति प्रदान की गई. अंकिता ने यह भी आरोप लगाया कि ऐसा कोई नियम नहीं है, लेकिन परीक्षा केंद्र की तरफ से ऐसा किया जा रहा था, प्रतापगढ़ में टीजीटी परीक्षा के लिए 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं.
About the Author
अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



