Image Slider

Last Updated:

Viral News: पत्नी 10 दिनों के लिए मायके गई थी, लेकिन पति को उसकी कमी इतनी महसूस हुई कि उसने एक अनोखा तरीका अपनाया. वह केक पर ‘मुझे मेरी बीवी वापस दो’ लिखवाकर सीधे मायके पहुंच गया. केक पर लिखा संदेश पढ़ते ही घर में हंसी का माहौल बन गया. पत्नी मुस्कुरा दी, सास-ससुर खुश हो गए और दामाद का यह मजाकिया अंदाज सभी का दिल जीत ले गया. यह प्यारी कहानी सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रही है.

Zoom

केक पर लिखा इमोशन,’मुझे मेरी बीवी वापस दो…’

आजकल के दौर में रिश्तों की खबरें अक्सर कड़वाहट, दूरियों और टूटते संबंधों की कहानियां लेकर सामने आती हैं. ऐसा लगता है मानो रिश्ते जुड़ने से ज्यादा बिखर रहे हों. लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लाखों लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है. इस वीडियो में न कोई बड़ा सरप्राइज है और न ही कोई फिल्मी ड्रामा, बल्कि एक पति का अपनी पत्नी के लिए किया गया छोटा सा प्यार भरा प्रयास है. लोग इस वीडियो को जमकर पसंद कर रहे हैं, शेयर कर रहे हैं और दिल छू लेने वाले रिएक्शन भी दे रहे हैं.

छोटे से इशारे में छुपा बड़ा प्यार

पति-पत्नी के रिश्ते में प्यार जताने के कई तरीके होते हैं. कोई फूल देता है, कोई सरप्राइज प्लान करता है, तो कोई अपने अंदाज से सामने वाले के चेहरे पर मुस्कान ले आता है.ऐसी ही एक प्यारी और दिल छू लेने वाली कहानी लोगों को खूब पसंद आ रही है. दरअसल, पत्नी करीब 10 दिनों के लिए अपने मायके गई हुई थी. लेकिन पत्नी के बिना घर और दिन दोनों ही पति को अधूरे लगने लगे. हर छोटी-बड़ी बात में उसे पत्नी की कमी महसूस होने लगी.

10 दिन की दूरी, लेकिन दिल में बढ़ती बेचैनी

कुछ दिन तो उसने किसी तरह गुजार लिए, लेकिन फिर उसने सोचा कि क्यों न अपनी भावनाओं को थोड़ा अलग अंदाज में जाहिर किया जाए. इसके लिए उसने एक केक ऑर्डर किया. केक साधारण था, लेकिन उस पर लिखा संदेश बेहद खास था. केक पर लिखा था ‘मुझे मेरी बीवी वापस दो.’

केक पर लिखा 6 शब्दों का मासूम इजहार

बस, यही छह शब्द. पत्नी को वापस बुलाने का यह मजाकिया और प्यार भरा तरीका इतना प्यारा था कि जिसने भी देखा, उसके चेहरे पर मुस्कान आ गई. केक लेकर पति सीधे पत्नी के मायके पहुंच गया. जैसे ही दरवाजा खुला और घरवालों की नजर केक पर गई, सभी हंस पड़े. किसी ने सोचा भी नहीं था कि दामाद जी अपनी पत्नी को लेने के लिए इतना अनोखा तरीका अपनाएंगे.

मायके में एंट्री और हंसी से भरा माहौल

जब पत्नी ने केक पर लिखा संदेश पढ़ा तो वह भी अपनी हंसी रोक नहीं पाई. परिवार का माहौल खुशियों और हंसी से भर गया. सास-ससुर भी इस प्यारे अंदाज को देखकर काफी खुश नजर आए. उसकी सास ने अपनी बेटी का हाथ पकड़ दामाद के हाथों में सौंप दिया. बताया जाता है कि पति ने मजाकिया लहजे में कहा, दस दिन बहुत हो गए… अब मेरी बीवी मुझे वापस कर दीजिए.’ यह सुनकर घर में मौजूद सभी लोग ठहाके लगाने लगे.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ प्यार का कैप्शन

इस वायरल पोस्ट के साथ एक लाइन लिखी गई है ‘Marry the man who can’t function without you.’ यही कैप्शन अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह सिर्फ एक लाइन नहीं, बल्कि एक ऐसे रिश्ते की झलक है जहां प्यार सिर्फ कहने के लिए नहीं बल्कि महसूस करने के लिए होता है.

View this post on Instagram

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||