Image Slider

होमखेलक्रिकेटनेपाल बना दुनिया का पहला देश, टी-20 में महा रिकॉर्ड बनाने वाले दो ‘बाहुबली

Last Updated:

नेपाल दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया है जिसके दो बल्लेबाजों ने अंतरराष्ट्रीय टी20 में यह मुकाम हासिल किया है. दीपेंद्र सिंह ऐरी ने 2024 में कतर के खिलाफ एक ओवर में 6 छक्के उड़ाए थे. कुशल भुर्तेल ने  मई 2026 में चीन के गेंदबाज चेन जुओ यूए को निशाना बनाते हुए एक ओवर में 6 छक्के जड़े और मात्र 43 गेंदों में 129 रनों की आतिशी पारी खेली. 

Zoom

टी-20 क्रिकेट में एक ओवर में 6 छक्के मारने वाले दो बल्लेबाज सिर्फ नेपाल के पास

नई दिल्ली. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की टी20 रैंकिंग में भले ही नेपाल की टीम अभी टॉप पर न हो, लेकिन उसके कारनामे आज दुनिया के बड़े से बड़े दिग्गजों को पानी पिला रहे हैं.  क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में जो काम आज तक दुनिया के बड़े-बड़े धुरंधर बल्लेबाज नहीं कर सके, उसे इस एशियाई टीम ने एक नहीं बल्कि दो-दो बार कर दिखाया है.

इस रिकॉर्ड की सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि वर्ल्ड चैंपियन भारत और खतरनाक मानी जाने वाली वेस्टइंडीज की ओर से भी टी20 इंटरनेशनल में केवल एक-एक बल्लेबाज ही यह कारनामा कर पाया है.  भारत के लिए युवराज सिंह (2007) और वेस्टइंडीज के लिए कीरोन पोलार्ड (2021) ने एक ओवर में 6 छक्के लगाए थे.

नेपाल के दो ‘बाहुबली’

नेपाल दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया है जिसके दो बल्लेबाजों ने अंतरराष्ट्रीय टी20 में यह मुकाम हासिल किया है. दीपेंद्र सिंह ऐरी ने 2024 में कतर के खिलाफ एक ओवर में 6 छक्के उड़ाए थे. कुशल भुर्तेल ने  मई 2026 में चीन के गेंदबाज चेन जुओ यूए को निशाना बनाते हुए एक ओवर में 6 छक्के जड़े और मात्र 43 गेंदों में 129 रनों की आतिशी पारी खेली.

क्या अफगानिस्तान की राह पर है नेपाल?

एक समय था जब अफगानिस्तान को ‘अंडरडॉग’ माना जाता था, लेकिन आज वह दुनिया की किसी भी बड़ी टीम को हराने का दम रखती है. नेपाल भी आज ठीक उसी राह पर आगे बढ़ रहा है. अपनी आक्रामक और निडर क्रिकेट के दम पर नेपाल ने साबित कर दिया है कि उसे हल्के में लेने की भूल अब कोई भी बड़ी टीम नहीं कर सकती. टी20 क्रिकेट इतिहास में नेपाल इकलौती ऐसी टीम बन चुकी है जिसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दो बार 300 से अधिक रनों का पहाड़ खड़ा किया है. चीन के खिलाफ इस मैच में नेपाल ने 20 ओवर में 313/2 का विशाल स्कोर बनाया.

पाकिस्तान और श्रीलंका की बढ़ गई है टेंशन!

नेपाल की इस जबरदस्त ग्रोथ ने एशिया की दो पारंपरिक दिग्गज टीमों, पाकिस्तान और श्रीलंका, के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं. पिछले कुछ समय से पाकिस्तान और श्रीलंका का टी20 ग्राफ नीचे गिरा है, जबकि नेपाल का पावर-हिटिंग गेम लगातार मजबूत हो रहा है.  एशियाई महाद्वीप में अब केवल भारत ही नहीं, बल्कि नेपाल के रूप में एक ऐसी ताकत खड़ी हो रही है, जो आगामी एशिया कप और आईसीसी टूर्नामेंट्स में किसी भी बड़ी टीम का समीकरण बिगाड़ सकती है.

बड़े-बड़े सूरमा रह गए पीछे

हैरानी की बात तो यह है कि ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड जैसी टीमों के पास ग्लेन मैक्सवेल, हेनरिक क्लासेन और फिन एलन जैसे एक से बढ़कर एक धाकड़ हिटर मौजूद हैं, लेकिन इनमें से कोई भी खिलाड़ी आज तक अंतरराष्ट्रीय टी20 में एक ओवर की सभी 6 गेंदों को बाउंड्री के पार नहीं भेज सका है. नेपाल क्रिकेट का यह उदय कोई इत्तेफाक नहीं, बल्कि उनकी कड़ी मेहनत और निडर मानसिकता का नतीजा है.  वह दिन दूर नहीं जब यह टीम आईसीसी के बड़े टूर्नामेंट्स में ट्रॉफी के लिए दावेदारी ठोकती नजर आएगी.

About the Author

authorimg

Rajeev MishraAssociate editor

मैं, राजीव मिश्रा, वर्तमान में नेटवर्क 18 में एसोसिएट स्पोर्ट्स एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ. इस भूमिका में मैं डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट की योजना, संपादकीय रणनीति और एंकरिंग की जिम्मेदारी निभाता हूँ. खेल पत्रका…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||