Last Updated:
Riddhima Pathak-Vaibhav Sooryavanshi: जानी-मानी स्पोर्ट्स एंकर और प्रजेंटर रिद्धिमा पाठक ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर कहा कि 15 साल का ये खिलाड़ी बिहार का सबसे बड़ा ब्रांड एम्बेसडर गया है. रिद्धिमा ने अपने इंस्टग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने वैभव की जमकर तारीफ की और बिहार से जुड़ ने अपनी यादों को ताजा किया.
रिद्धिमा पाठक ने वैभव सूर्यवंशी की जमकर की तारीफ
इंटरनेशनल लेवल पर बिहार के नाम की गूंज कराने वाले वैभव को लेकर अपने इंस्टाग्राम वीडियो में कहा, “बचपन में जब हमसे स्कूल-कॉलेज में पूछा जाता था कि कहां से आते हो तो हम बताने में हिचकते थे कि हम बिहार से हैं. क्योंकि लालू प्रसाद यादव ने बिहार की ऐसी कोई छवि नहीं छोड़ी थी, लेकिन उसके बाद दो कमाल की चीजें हुईं. पहले महेंद्र सिंह धोनी और दूसरी गैंग्स ऑफ वासेपुर फिल्म. इन दोनों ने बिहारियों में थोड़ा टशन भरा, लेकिन यह पूरा का पूरा गुड पीआर झारखंड ले गया जो बिहार से अलग होकर एक नया राज्य बन गया था. हालांकि, अब जो आए हैं वह हैं वैभव सूर्यवंशी. वह एक आउट एंड आउट बिहारी हैं. अब कोई भी बिहारी यह बोलने से नहीं कतराएगा कि वह बिहारी है.”
View this post on Instagram
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



