Image Slider

होमखेलक्रिकेटअफगानिस्तान टेस्ट से पहले भारतीय टीम में होगा बदलाव, आकिब नबी की चमकेगी किस्मत

Last Updated:

IND vs AFG Test Match: भारत और अफगानिस्तान के बीच 7 जून से न्यू चंडीगढ़ में एकमात्र टेस्ट मैच की शुरुआत हो रही है. इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम में एक बड़े बदलाव की संभावना जताई जा रही है. रिपोर्ट के मुताबिक वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को आराम दिया जा सकता है, जिससे आकिब नबी को स्क्वाड में शामिल कर लिया जाएगा.

Zoom

आकिब नबी को मिल सकता है भारतीय टीम में जगह

नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम के स्क्वाड एक बड़े बदलाव की संभावना है. माना जा रहा है कि टीम मैनेजमेंट अगले 48 घंटों के भीतर मोहम्मद सिराज के वर्कलोड पर अंतिम फैसला ले सकता है. अगर सिराज को इस टेस्ट मैच में आराम दिया जाता है तो टीम में उनकी जगह अकीब नबी को शामिल किया जाएगा. ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ की रिपोर्ट मुताबिक मेडिकल स्टाफ लगातार सिराज की स्थिति पर नजर रख रहा है. सिराज पहले ही चंडीगढ़ पहुंच चुके हैं, लेकिन मैच में उनका खेलना अगले दो दिनों में होने वाले असेसमेंट पर निर्भर करेगा.

बता दें कि इस गेंदबाज का गुजरात टाइटंस के साथ इंडियन प्रीमियर लीग का सीजन काफी लंबा रहा था, जहां उन्होंने 31 मई को हुए फाइनल समेत सभी मैच खेले. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस फाइनल मुकाबले में टाइटंस को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. एकमात्र टेस्ट के लिए सिराज को आराम देने पर चर्चा तो हुई थी, लेकिन निर्णय लेने वाले अधिकारी पूरी तरह से अनुभवहीन गेंदबाजी आक्रमण को मैदान पर नहीं उतारना चाहते थे. हालांकि, अगर चयनकर्ता अंतिम समय पर सिराज को आराम देने का फैसला करते हैं तो गुरनूर ब्रार का डेब्यू लगभग तय है और नबी को टीम में शामिल कर लिया जाएगा.

नेट बॉलर के तौर पर शामिल हैं आकिब नबी

बता दें कि रणजी ट्रॉफी में 60 विकेट लेकर जम्मू-कश्मीर को खिताब दिलाने वाले नबी टेस्ट मैच की तैयारियों में टीम की मदद करने वाले छह नेट गेंदबाजों में से एक के रूप में पहले ही भारतीय टीम के साथ जुड़ चुके हैं. नबी के अलावा तेज गेंदबाज गुरजापनीत सिंह और प्रिंस यादव, स्पिनर सारांश जैन, जीशान अंसारी और शिवांग कुमार को भी नेट पर गेंदबाजी करने के लिए कहा गया है.

वहीं मुकाबले की बात करें तो भारत और अफगानिस्तान के बीच ये टक्कर न्यू चंडीगढ़ के न्यू पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इसके बाद धर्मशाला, लखनऊ और चेन्नई में तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||