Image Slider

Last Updated:

Khan Sir Coaching Centre Closed: खान सर बिहार ही नहीं, बल्कि देशभर में लोकप्रिय हैं. उनके पढ़ाने का तरीका इतना सिंपल होता है कि संबंधित विषय से अंजान छात्र भी उसे आसानी से समझ जाते हैं. कोचिंग सेंटर के साथ ही खान सर यूट्यूब के जरिये भी देशभर के हजारों-लाखों छात्रों को पढ़ाते हैं.

खान सर का कोचिंग सेंटर हुआ बंद, हमले के बाद ग्लोबल स्टडीज पर लटका तालाZoom

खान सर ने फायरिंग की घटना के बाद कोचिंग सेंटर को फिलहाल बंद कर दिया है. (फाइल फोटो)

Khan Sir Coaching Centre Closed: खान सर ने हमले की घटना के बाद अपने कोचिंग सेंटर को बंद कर द‍िया है. मंगलवार 2 जून 2026 की देर शाम को ब‍िहार की राजधानी पटना के मुसल्‍लहपुर हाट इलाके में स्थित खान सर के कोचिंग सेंटर पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था. तीन से चार राउंड तक गोली चलने की बात कही जा रही है. खान सर का दावा है कि कोचिंग सेंटर में तैनात सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट भी गई. गार्ड को इतना पीटा गया कि वह लहूलुहान हो गया. घायल अवस्‍था में उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पटना के एसएसपी, एसपी समेत पुलिस प्रशासन का पूरा अमला दलबल के साथ घटनास्‍थल पर पहुंचे पटना के SSP कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. उन्‍होंने आश्‍वास‍न दिया कि इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को बख्‍शा नहीं जाएगा.

About the Author

authorimg

Manish Kumarबिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||