Image Slider

होमखेलक्रिकेट‘लिख कर रखा था 700 रन बनाऊंगा’, वैभव सूर्यवंशी ने लिख ली थी ‘स्क्रिप्ट’

Last Updated:

Vaibhav sooryavanshi notes in phone: वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल के यादगार सीजन के बाद बड़ा खुलासा किया है. राजस्थान रॉयल्स के इस स्टार बल्लेबाज ने बताया है कि उन्होंने आईपीएल 2026 में 700 रन बनाने का टारगेट सेट किया था. यह बात उन्होंने अपने फोन के नोट्स में लिखकर रखी थी. वैभव ने यह भी कहा कि हर मैच के बाद वह देखते थे कि टारगेट से कितना पीछे हैं.

Zoom

वैभव सूर्यवंशी ने सेट कर रखा था टारगेट.

नई दिल्ली. IPL 2026 में अपने बल्ले से कोहराम मचाने वाले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने एक बड़ा दिलचस्प खुलासा किया है. टूर्नामेंट खत्म होने के बाद अवॉर्ड्स की झड़ी लगाने वाले वैभव ने बताया कि इस ऐतिहासिक कामयाबी की स्क्रिप्ट उन्होंने सीजन शुरू होने से पहले ही अपने मोबाइल के ‘नोट्स’ में लिख दी थी. वैभव ने न सिर्फ अपना वो पर्सनल टारगेट पूरा किया, बल्कि मैदान पर ऐसा तूफान लाया जिसने क्रिस गेल जैसे दिग्गजों के सालों से कायम रिकॉर्ड्स चकनाचूर कर दिए.

सोचा था 700, बना डाले 776 रन
राजस्थान रॉयल्स के इस ‘वंडर किड’ ने बताया कि सीजन शुरू होने से पहले उन्होंने अपने फोन में 700 रन बनाने का लक्ष्य सेट किया था. वैभव हर मैच के बाद फोन खोलकर देखते थे कि वो अपने टारगेट के कितने करीब पहुंचे हैं. नतीजा यह रहा कि उन्होंने न सिर्फ अपना लक्ष्य हासिल किया, बल्कि ऑरेंज कैप पर कब्जा करते हुए कुल 776 रन कूट डाले. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 237.30 का रहा, जो टी-20 क्रिकेट के लिहाज से बेहद खतरनाक है.

वैभव ने जीते 5 अवॉर्ड.

जियो हॉटस्टार से बातचीत में वैभव ने कहा, ‘इतने सारे अवॉर्ड्स जीतकर सच में बहुत अच्छा लग रहा है. इस सीजन से मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला- मैदान के अंदर भी और मैदान के बाहर भी. मैं यह अच्छी तरह जानता हूं कि अगर मुझे लंबे समय तक क्रिकेट खेलना है, तो अभी कुछ चीजों पर काम करना होगा और उनमें सुधार करना होगा. इसलिए, आगे मेरा पूरा ध्यान इसी पर रहेगा और मैं आने वाले मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा. सीजन शुरू होने से पहले, मैंने अपने फोन के ‘नोट्स’ ऐप में लिख कर रखा था कि मुझे इस आईपीएल सीजन में 700 रन बनाने हैं. हर मैच के खत्म होने के बाद, मैं फोन खोलकर चेक करता था कि मैं अपने उस लक्ष्य के कितने करीब पहुंचा हूं. मुझे खुशी है कि यह एक ऐसा गोल था, जिसे मैं हासिल करने में कामयाब रहा.’

एक सीजन और 5 बड़े अवॉर्ड्स
बिहार के रहने वाले इस 15 वर्षीय बल्लेबाज ने इस सीजन में रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी. वैभव ने पूरे टूर्नामेंट में रिकॉर्ड तोड़ 72 छक्के जड़े. इसके साथ ही वह आईपीएल इतिहास में सबसे कम उम्र में ऑरेंज कैप जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन (2025 में 23 साल, 231 दिन) और शुभमन गिल (2023 में 23 साल, 263 दिन) के रिकॉर्ड को बहुत पीछे छोड़ दिया. इस सीजन में वैभव का दबदबा ऐसा था कि क्लोजिंग सेरेमनी में लगभग हर बड़ा अवॉर्ड उनकी झोली में गिरा. उन्होंने 5 बड़े अवॉर्ड जीते- मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन, सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन, ऑरेंज कैप विनर, सुपर सिक्सेज ऑफ द सीजन.

About the Author

authorimg

शिरीष खरेलेखक व पत्रकार

2002 में जनसंचार में स्नातक की डिग्री लेने के बाद पिछले अठारह वर्षों से ग्रामीण पत्रकारिता में सक्रिय. भारतीय प्रेस परिषद सहित पत्रकारिता से सबंधित अनेक राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित. देश के सात राज्यों से ए…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||