UP Kal Ka Mausam: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर लोगों को आंधी-तूफान के साथ-साथ भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा. इस बीच बारिश तो होगी लेकिन वह भी कोहराम मचाएगी. जानिए आपके शहर में 3 जून को मौसम का हाल कैसा रहेगा.
यूपी मौसम (AI Image)
मौसम विभाग के मुताबिक, 3 जून को मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, आगरा, अलीगढ़, बिजनौर, फिरोजाबाद, एटा, आगरा, मथुरा, कानपुर, गोरखपुर, प्रयागराज और वाराणसी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, लखनऊ में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.
नोएडा-गाजियाबाद में कैसा रहेगा मौसम?
वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादल की तेज गरज के साथ हल्की बारिश होने की आशंका है. नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ में चिलचिलाती धूप के साथ गर्मी का प्रकोप रहेगा, तो वहीं शाम होते-होते इन इलाकों में हल्की बारिश होने की उम्मीद है. वैसे ज्यादातर हिस्सों में भीषण गर्मी और तेज लू (Heat Wave) का भी सामना करना पड़ेगा. इस दौरान दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से 41 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है.
ऐसे मौसम में किन बातों का रखें ध्यान
- तेज बारिश में यात्रा करने से बचे. जरूरी काम हो तभी घर से निकले वो भी सुरक्षा के साथ.
- जब आंधी-तूफान तेज हो तो किसी भी पेड़ के नीचे, टीन शेड के नीचे न खड़े हो.
- हीटबेव और भीषण गर्मी में ज्यादा से ज्यादा पानी पिए और बॉडी को हाइड्रेट रखें.
- अगर आकाशीय बिजली गिरे तो तुरंत आसपास किसी पक्के घर में जाएं या गाड़ी के अंदर बैठ जाएं.
4 जून के बाद कैसा होगा पश्चिमी यूपी का मौसम?
वहीं अगर 4 जून से लेकर 6 जून तक की बात करें तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 40 से 50 किलोमीटर/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी. इस दौरान कई इलाकों में बादल की गरज के साथ हल्की बारिश भी देखने को मिलेगी. लेकिन 7 जून आते-आते मौसम बदल जाएगा और लोगों को राहत मिल जाने की उम्मीद है.
पूर्वी मौसम में कैसा रहेगा मौसम?
वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में 4 जून को मौसम साफ रहेगा, कोई आंधी-बारिश का अलर्ट नहीं है. लेकिन 5 जून से लेकर 7 जून तक मौसम करवट लेगा और बारिश-आंधी के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है. 8 जून को फिर मौसम बदलेगा और बारिश-आंधी का अलर्ट नहीं है.
About the Author
अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



