Image Slider

Last Updated:

साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए अब नंदमूरी परिवार की नई पीढ़ी भी एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रही है. सोशल मीडिया पर चर्चा तेज है कि जूनियर एनटीआर के छोटे बेटे भार्गव राम जल्द ही फिल्मों में कदम रख सकते हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो एस.एस. राजामौली की अपकमिंग फिल्म में वह बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट नजर आ सकते हैं.

नई दिल्ली. साउथ फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों हलचल मची हुई है. खबर है कि नंदमूरी परिवार की नई पीढ़ी भी जल्द फिल्मों में कदम रखने वाली है. सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं की मानें तो जूनियर एनटीआर के छोटे बेटे भार्गव राम बहुत जल्द फिल्मों में नजर आ सकते हैं.

वो बात अलग है कि इस पर अभी तक भी कोई ऑफिशियली ऐनाउंसमेंट नहीं की गई है. लेकिन फैंस के बीच इसे लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है कि नंदमूरी परिवार से तेलुगु सिनेमा एक और एक्टर जुड़ने वाला है.

नंदमूरी परिवार का तेलुगु सिनेमा में हमेशा से बड़ा नाम रहा है. दिग्गज अभिनेता और पूर्व मुख्यमंत्री एनटी रामाराव की विरासत को जिस तरह आगे बढ़ाने का काम बालकृष्ण, हरिकृष्ण और फिर जूनियर एनटीआर ने किया. आज जूनियर एनटीआर सिर्फ टॉलीवुड ही नहीं, बल्कि ग्लोबल स्टार के तौर पर पहचान रखते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अब उनकी इसी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए उनके बेटे भार्गव राम आगे आ रहे हैं. वह फिल्मों में अपना हुनर आजमाने वाले हैं. लेकिन इस पर अब तक परिवार या मेकर्स की ओर से कोई बयान या पोस्ट जारी नहीं की गई है, लेकिन सोशल मीडिया पर इस खबर ने सनसनी मचा दी है.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जाने माने डायरेक्टर एस.एस. राजामौली की अपकमिंग फिल्म में भार्गव राम काम करते नजर आने वाले हैं. कहा तो ये भी जा रहा है कि फिल्म में महेश बाबू के बचपन के रोल में वह नजर आ सकते हैं. खबर तो ये भी है कि ये कोई छोटा कैमियो नहीं होगा.

फिल्म में उनका किरदार कहानी के इर्द-गिर्द घूमता नजर आने वाला है. उनका किरदार कहानी में अहम मोड़ लेकर आएगा. यहां खास बात ये है कि जूनियर एनटीआर ने भी अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट ही की थी.

अपने करियर की शुरुआत में उन्होंने मह्मर्षि विश्वामित्र’ और ‘बाल रामायण’ जैसी फिल्मों में काम किया था. उनके काम को काफी पसंद किया गया था. ‘बाल रामायण’ में भगवान राम का किरदार निभाकर तो उन्होंने खूब वाहवाही लूटी थी.

अब जूनियर एनटीआर के बेटे भार्गव भी अपने पिता की राह पर चलते हुए नंदमूरी परिवार का नाम रोशन करने वाले हैं. ऐसे में जूनियर एनटीआर की फैमिली फोटोज भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं.लोग उनके बेटों को भी उनकी कार्बन कॉपी बता रहे हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||