Indias Export : वाणिज्य मंत्रालय ने आंकड़े जारी कर बताया है कि अप्रैल-मई में भारत का निर्यात पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले करीब 14 फीसदी बढ़ा है. वैसे अभी मई के ऑफिशियल आंकड़े नहीं आए हैं, लेकिन अप्रैल के आंकड़ों में करीब 14 फीसदी उछाल दिखा है. वाणिज्य मंत्री ने कहा है कि इस साल निर्यात का लक्ष्य 1 ट्रिलियन डॉलर रखा गया है, जो अगले 5 साल में बढ़ाकर 2 ट्रिलियन डॉलर किया जा सकता है.
ईरान संकट के बावजूद अप्रैल-मई में भारत का निर्यात 14 फीसदी बढ़ा है.
वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़े देखें तो पता चलता है कि अप्रैल और मई में भारत का निर्यात पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले करीब 14 फीसदी बढ़ चुका है. मंत्रालय ने बताया कि निर्यात अप्रैल में 13.78% बढ़कर 43.56 अरब डॉलर हो गया, लेकिन आयात बढ़ने के कारण व्यापार घाटा 28.38 अरब डॉलर तक पहुंच गया है. यूके, न्यूजीलैंड, ईयू के साथ एफटीए के समझौते अंतिम चरण में हैं और यूएई, ओमान, ऑस्ट्रेलिया, ईएफटीए, मॉरीशस के साथ लागू किए जा चुके हैं.
1 ट्रिलियन डॉलर के निर्यात का लक्ष्य
वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल का लक्ष्य इस साल 1 ट्रिलियन डॉलर का निर्यात और पांच साल में 2 ट्रिलियन डॉलर का निर्यात हासिल करना है. इसके लिए इजराइल, कनाडा, जीसीसी, सैकू, रूस, मध्य एशिया, मर्सकोर के साथ नए समझौते की बातचीत शुरू होगी. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि देश के निर्यात ने अप्रैल-मई 2026-27 के दौरान दोहरे अंक की वृद्धि दर्ज की है. वाणिज्य मंत्रालय मई का व्यापार आंकड़ा 15 जून को जारी करेगा. इससे पहले अधिकारी ने दावा किया है कि इन दो महीनों में निर्यात में दोहरे अंक की वृद्धि हुई है.
अप्रैल में बना 4 साल का रिकॉर्ड
वाणिज्य मंत्रालय की मानें तो अप्रैल में निर्यात 13.78% बढ़कर 43.56 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो पिछले चार साल में सबसे ज्यादा मासिक निर्यात है. यह बढ़ोतरी पेट्रोलियम उत्पादों के कारण हुई है, क्योंकि कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है. हालांकि, आयात में बढ़ोतरी के चलते व्यापार घाटा तीन महीने के उच्च स्तर 28.38 अरब डॉलर पर पहुंच गया. एक अधिकारी ने बताया कि वाणिज्य मंत्रालय देशभर से 1,000 लोगों की भर्ती करेगा, जो भारत की ओर से अंतिम रूप दिए जा रहे मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) की जानकारी लोगों तक पहुंचाएंगे.
एफटीए से जगी निर्यात की उम्मीद
भारत ने यूएई, ओमान, ऑस्ट्रेलिया, ईएफटीए ब्लॉक और मॉरीशस के साथ एफटीए लागू किए हैं. इसके अलावा यूके, न्यूजीलैंड और यूरोपीय संघ के साथ भी ये समझौते अंतिम रूप दे दिए हैं. भारत ने पिछले साढ़े साल में 38 देशों को कवर करते हुए मुक्त व्यापार समझौता किया है. इन समझौतों से भारत के सामान और सेवाओं को वरीयता के साथ वैश्विक बाजार में पहुंच मिलती है, जो लगभग दो-तिहाई वैश्विक व्यापार को कवर करता है.गोयल ने कहा कि हमारा लक्ष्य साफ है, इस साल एक ट्रिलियन डॉलर का निर्यात और 5 साल बाद 2 ट्रिलियन डॉलर का निर्यात करना है. इसी दिशा में हम इजराइल, कनाडा और छह देशों के जीसीसी ब्लॉक के साथ मुक्त व्यापार समझौतों पर बातचीत कर रहे हैं.
About the Author
प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


