- Hindi News
- National
- Mamata Banerjee TMC Protest LIVE Photos Update; Abhishek Banerjee BJP Attack | Kolkata News
- कॉपी लिंक
ममता के धरना स्थल पर पहुंचने से पहले रानी राशमोनी एवेन्यू पर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात है।
तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता के बीचों-बीच अपना दिन भर का धरना शुरू कर दिया। यह धरना हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में BJP की जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं पर हमलों के विरोध में हो रहा है। ममता के साथ कल्याण बनर्जी, डोला सेन और कुणाल घोष भी हैं।
हालांकि कोलकाता पुलिस से परमिशन न मिलने के कारण आखिरी वक्त में वेन्यू बदल दिया गया। पहले ममता कोलकाता के रानी राशमोनी एवेन्यू पर जाने वाली थीं, लेकिन बाद में धर्मतला के एक बस स्टॉप पर ही सभी TMC नेता पहुंचे।
प्रदर्शन शुरू करने से पहले बनर्जी ने रेड रोड पर डॉ. BR अंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्हें भारत के संविधान पर आधारित एक किताब हाथ में लिए हुए भी देखा गया।
बनर्जी ने एक मेगाफोन से भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि हमें मंच बनाने या माइक्रोफोन इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं दी गई। लेकिन मैं लड़ूंगी या मर जाऊंगी।
इससे पहले ममता ने यह भी चेतावनी दी थी कि अगर उन्हें कोलकाता में विरोध प्रदर्शन करने से रोका गया, तो पार्टी अपना आंदोलन नई दिल्ली ले जाएगी।
धरना स्थल से दिए गए ममता के बयान
- बिना पुनर्वास के फेरीवालों को हटाना TMC सरकार की नीति नहीं थी, हमने मानवीय दृष्टिकोण अपनाया।
- बंगाल में पुलिस वाले TMC नेताओं को धमका रहे हैं। इस मुश्किल समय में मैं TMC कार्यकर्ताओं को अकेला नहीं छोड़ूंगी।
- BJP ने बंगाल चुनाव जीतने के लिए 294 में से 177 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती में धांधली की।
ममता के धरने से जुड़ी तस्वीरें…
ममता बनर्जी को कोलकाता पुलिस से धरने के लिए परमिशन नहीं मिली, इसलिए वे धर्मतला के बस स्टॉप पर पहुंचीं।
रेड रोड पर डॉ. अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी, उनके हाथ में संविधान से जुड़ी एक किताब थी।
ममता को धरना स्थल पर हाथ में माइक लेकर बोलते हुए देखा गया, पहले उन्होंने कहा था कि वे बिना माइक के धरना देंगी।
कल्याण बनर्जी बोले- अपनी जिम्मेदारियां याद रखें
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए TMC नेता कल्याण बनर्जी ने कहा कि आने वाले दिनों में वे और भी बड़े विरोध प्रदर्शन आयोजित करेंगे। कल्याण बोले- मैं कोलकाता पुलिस कमिश्नर और पुलिस अधिकारियों से कहना चाहूंगा कि आपकी सैलरी संविधान के तहत सरकारी खजाने से दी जाती है। यह सुवेंदु अधिकारी नहीं हैं जो आपकी सैलरी देने के लिए शांतिनिकेतन से पैसे लाते हैं। इसलिए, अपने कर्तव्यों का पालन कानून और संविधान के अनुसार करें। समय बदलता है, और अपनी जिम्मेदारियों को निभाते समय हर किसी को यह बात याद रखनी चाहिए।
ममता का दावा- TMC विधायकों पर भाजपा जॉइन करने का दबाव, पुलिस उन्हें डरा-धमका रही
पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को फेसबुक पर वीडियो मैसेज जारी कर भाजपा और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पुलिस TMC विधायकों पर पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने का दबाव बना रही है। ममता ने दावा किया कि कुछ विधायकों और सांसदों को डराने-धमकाने या रिश्वत देकर TMC को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर…
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



