Khoda Surya Murder Case Asad Encounter Live: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के खोड़ा कॉलोनी में बकरीद के दिन यानी की बीजे 28 मई को कुछ मुस्लिम लड़कों ने मिलकर हिंदू लड़के सूर्या चौहान की चाकू गोदकर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने से पहले मुख्य हत्यारोपित असद ने सूर्या से पूछा था कि क्या तुमने कभी बकरा कटते हुए देखा है? फिर जैसे ही सूर्या ने कहा कि नहीं, तो असद ने कहा कि चलो आओ मैं दिखाता हूं और इतना कहने के बाद असद ने सूर्या के पेट में चाकू मार दिया और अंदर ही अंदर घुमाने लगा. इसके बाद सूर्या वहीं लहूलुहान हालत में गिर गया. असद और उसके दोस्तों को लगा कि सूर्या मर गया है, फिर वह भाग गए. आनन-फानन में सूर्या को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. सूर्या की मौत के बाद घरवालों के साथ-साथ अन्य लोगों ने एनकाउंटर की मांग की. इसके बाद पुलिस ने घेरकर सूर्या के हत्यारे असद को एनकाउंटर में मार गिराया. यहां पढ़ें पल-पल के अपडेट्स…
खोड़ा में सील 3 मदरसे, अपराधियों के वेरिफिकेशन का आज दूसरा दिन
सूर्या हत्याकांड के बाद गाजियाबाद पुलिस और जिला प्रशासन लगातार एक्शन मोड में नजर आ रहा है. खोड़ा इलाके में अपराधियों के सत्यापन अभियान का आज दूसरा दिन रहा, जहां पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड और जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ खुद मौके पर पहुंचे. इस दौरान पुलिस ने अपराधियों का वेरिफिकेशन किया तो वहीं जिला प्रशासन ने तीन मदरसों पर सीलिंग की कार्रवाई भी की.
Khora Bulldozer Action: खोड़ा में एक और मदरसा सील
उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के खोड़ा में दूसरा मदरसा सील कर दिया गया है. मदरसे का नाम सुलताना अल अरफीन है.
Surya Hatyakand: गाजियाबाद के खोड़ा में ऑपरेशन क्लीन स्वीप शुरू
गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में सूर्या हत्याकांड के बाद पुलिस और जिला प्रशासन ने अपराधियों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू किया है. ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत तीन दिनों तक इलाके में हिस्ट्रीशीटरों, बदमाशों और असामाजिक तत्वों के ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस टीमें चिन्हित अपराधियों के घरों पर दबिश दे रही हैं जबकि संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर उनका सत्यापन भी किया जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि इलाके में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर पूरी तरह लगाम लगाने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है. निगरानी बढ़ाने के लिए ड्रोन कैमरों, स्निफर डॉग्स और अन्य आधुनिक उपकरणों की मदद ली जा रही है. संवेदनशील इलाकों और कई मकानों की छतों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि को समय रहते रोका जा सके. यह अभियान सूर्या हत्याकांड के बाद शुरू किया गया है. मामले के मुख्य आरोपी असद को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया गया था. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों में डर पैदा करने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा.
सूर्या हत्याकांड के बाद सीरियल एक्ट्रेस गोपी बहू का फूटा गुस्सा, सीएम योगी को किया ट्वीट
अब सूर्या हत्याकांड में गोपी बहू (एक्ट्रेस देवोलिना भट्टाचार्जी) की एंट्री हो गई है. उन्होंने सीएम योगी को ट्वीट कर कहा कि इस मामले में सिर्फ आरोपी को ही नहीं बल्कि आरोपी असद के मां-बाप समेत सभी को भी फांसी दे देनी चाहिए. देवोलिना ने आगे कहा कि इस आतंकवाद को जड़ से उखाड़ फेंकना बहुत जरूरी है. घटिया सोच, घटिया परवरिश और घटिया संस्कार, मां बाप सहित सबको फांसी दे देना चाहिए. उन्होंने ट्वीट में सीएम योगी से आगे कहा कि अगर रेयर टू रेयरेस्ट कोई सजा है, तो इन सभी को परिवार सहित सजा मिलनी चाहिए.
Khora Colony News: खोड़ा में अपराधियों की वेरिफिकेश ड्राइव का दूसरा दिन
गाजियाबाद अपराधियों की वेरिफिकेशन ड्राइव का आज दूसरा दिन. खोड़ा में चलाया जा रहा है अभियान. अपराधियों का किया जा रहा है सत्यापन. वहीं खोड़ा में एक मदरसे को सील करने की भी की जाएगी कार्यवाही.
Khoda Surya Murder Case: सूर्या की हत्या में शामित आतिफ को लेकर बड़ा खुलासा
गाजियाबाद के बहूचर्चित सूर्या हत्याकांड में शामिल आतिफ को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. पीलीभीत कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बुजकसावान का रहने वाला है. आतिफ का घर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बना हुआ था. आतिफ तीन भाई और एक बहन है. आतिफ तीसरे नंबर का बेटा था. वह डेढ़ साल से पीलीभीत नहीं आया था. हत्या करने के बाद अपने घर छिपने आया था. गाजियाबाद पुलिस ने की गिरफ्तारी.
Khoda Surya Murder News Live: सूर्या चौहान के घर पहुंचीं जनरल वीके सिंह की बेटी मृणालिनी सिंह
गाजियाबाद के खोड़ा क्षेत्र में हुए सूर्या हत्याकांड के बाद पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचीं मृणालिनी सिंह. मृणालिनी सिंह, जो वर्तमान में मिजोरम के राज्यपाल, गाजियाबाद के पूर्व लोकसभा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर जनरल वीके सिंह की सुपुत्री हैं, उन्होंने मृतक सूर्या के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी. इस दौरान उन्होंने कहा कि परिवार इस दुख की घड़ी में अकेला नहीं है और हर संभव मदद की जाएगी. उन्होंने कहा कि प्रशासन और पुलिस द्वारा अब तक की गई कार्रवाई सही दिशा में हुई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं. मृणालिनी सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस घटना को गंभीरता से लेते हुए साफ कहा है कि दोस्ती की आड़ में होने वाली छूरेबाजी और अपराध किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे.
Khoda Asad Encounter News Live: आखिर असद का घर तोड़ेगा कौन? पिता जेल में, मां है फरार
गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र के नवनीत विहार में सूर्या हत्याकांड के बाद प्रशासन लगातार एक्शन मोड में दिखाई दे रहा है. कल उप जिलाधिकारी के माध्यम से तहसीलदार द्वारा इस मकान पर नोटिस चस्पा किया गया था. अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर 15 दिन के भीतर इस मकान को हटाएगा कौन? क्योंकि जिस व्यक्ति के नाम पर यह मकान दर्ज है, यानी असद का पिता नवाब, वह सूर्या हत्याकांड मामले में जेल में बंद है. वहीं असद की मां अभी फरार बताई जा रही है और उसके एक भाई का भी कोई पता नहीं है. गांव के रिश्तेदार भाई ने भी परिवार से अपना संबंध समाप्त कर लिया है. ऐसे में प्रशासनिक कार्रवाई के बाद अब बुलडोजर एक्शन की चर्चा तेज हो गई है.
Khoda Surya Murder News: सूर्या हत्याकांड में दो और गिरफ्तारी
गाजियाबाद के मशहूर सूर्य हत्याकांड मामले में पीलीभीत से दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है. असद के दो साथी फरहान और आतिफ को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. फरहान पर असद को चाकू देने का आरोप है. गाजियाबाद पुलिस इन दोनों के घर पहुंची हुई है. घर वालों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. फरहान का परिवार पहले से ही आपराधिक मामलों में चर्चा में रहा है. फरहान के पिता और ताऊ पहले ही हत्या के मामले में जेल जा चुके हैं. वहीं आतिफ बैंड बजाने का काम करता था. आर्थिक तंगी के कारण गाजियाबाद चला गया था. आतिफ गाजियाबाद में मजदूरी करता था.
Khoda Surya Murder Case Live: सूर्या के पेट में 4 इंच तक घुसा था चाकू
सूर्या का मुख्य आरोपी असद से बाइक चलाने को लेकर झगड़ा हुआ था. पुलिस के मुताबिक झगड़ा बकरीद के दिन सुबह में हुआ था. सूत्रों के मुताबिक सूर्या के शरीर में चाकू करीब चार इंच तक घुसा था.
Khoda Asad Encounter News Live: मरे हुए असद का मुंह देखना चाहती है सूर्या की मां
असद की मुठभेड़ में मौत पर सूर्या की मां ने कहा कि यह उनके बेटे के लिए ‘‘न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम’’ है. उन्होंने कहा, ‘‘मैं असद की तस्वीर देखना चाहती हूं ताकि यकीन हो सके कि मेरे बेटे के हत्यारे को सजा मिल गई है. मेरा बेटा इकलौता था और परिवार का सहारा था. मुझसे सब कुछ छीन लिया गया. यह जानकर कुछ सांत्वना मिली है कि न्याय हुआ है.’
Khoda Surya Murder News Live: असद ने सूर्या को क्यों मारा चाकू
पुलिस ने हत्या के सिलसिले में असद के पिता नवाब, फरहान और आतिफ को 30 मई को खोड़ा क्षेत्र में चौधरी चरण सिंह गेट के पास से गिरफ्तार किया. सारिक मेवाती समेत अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. पूछताछ में फरहान ने बताया कि 28 मई को असद और सूर्या के बीच मोटरसाइकिल चलाने को लेकर विवाद हुआ था. उसने बताया कि कहासुनी के बाद असद ने अपने पिता और साथियों को सूचना दी, जिसके बाद उन्होंने सूर्या को सबक सिखाने की साजिश रची.
Asad Encounter News Live: असद के एनकाउंटर पर क्या बोले अबू आजमी
अबु आज़मी ने सूर्या चौहान हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर को गलत बताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में यह एक विशिष्ट धार्मिक पूर्वाग्रह के साथ किया जा रहा है. अगर किसी मुसलमान की हत्या होती है, तो तुरंत एनकाउंटर नहीं होता. फिर भी, अगर किसी हिंदू की हत्या होती है, चाहे वह मुसलमान द्वारा की जाए या यादव द्वारा, तो बड़ी जल्दबाजी में एनकाउंटर किया जाता है. यह स्वीकार्य दृष्टिकोण नहीं है.
Khoda Surya Murder News Live: सूर्या की हत्या के लिए असद को किसने उकसाया?
पुलिस के अनुसार, 28 मई की दोपहर आरोपियों ने नवनीत विहार की गली नंबर चार में सूर्या को घेर लिया और हमले के दौरान फरहान ने असद को चाकू दिया जबकि नवाब ने उसे हत्या के लिए उकसाया. असद ने सूर्या के पेट में चाकू घोंप दिया और उसके बाद सभी आरोपी उसे मरा समझकर भाग गए. सूर्या को नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 30 मई को उसकी मौत हो गई. मुख्य आरोपी असद रविवार तड़के खोड़ा इलाके में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया.
Khoda Asad Encounter News Live: सपौलों से दोस्ती करना बंद करें- संगीत सोम
सूर्या चौहान के घर पहुंचे बीजेपी नेता संगीत सोम ने कहा कि जिहादियों ने जिस तरह की घटना को अंजाम दिया है, एक 17 साल की बच्चे को धोखे से बुलाकर ईद के दिन उसकी हत्या कर दी. उससे इनकी मासिकता का पता चलता है और मैं लोगों से कहना चाहता हूं कि दोस्ती उसी से करो. जो दोस्ती के लायक हो. इस तरह के जिहादियों से दोस्ती करोगे तो नतीजा यही होगा. असद का कुचला गया है और बाकी का भी कुचला जाएगा. पीड़ित परिवार से मैं मिला, उनकी सहायता के लिए इंतज़ाम किये जा रहे हैं. उनके लिए मकान का भी इंतज़ाम किया जा रहा है. मैं सनातनियो से कहना चाहता हूँ कि इस तरह के सपौलों से दोस्ती करना बंद करें.
Khora Asad Encounter News Live: खोड़ा में जमीनों का होगा वेरिफिकेशन, फिर चलेगा बुलडोजर
गाजियाबाद के जिला मजिस्ट्रेट रविंदर मंदार ने कहा, “आज जिला पुलिस के साथ पूरी टीम यहां आई है. खोड़ा थाना क्षेत्र में 14 हिस्ट्रीशीटर और अन्य जो अपराधी हैं, उनका सत्यापन करने के लिए हम आए हैं. शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि अपराधियों के प्रति जीरों टॉलरेंस होना चाहिए और अपराध से अर्जित जो संपत्ति आती है, उसपर भी कार्रवाई होनी चाहिए. यह अभियान लगातार चलेगा. उप-जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय द्वारा आरोपी असद के घर के बाहर एक नोटिस चिपकाए जाने पर उन्होंने कहा, “आज राजस्व विभाग ने नोटिस चस्पा किया है. उसका पूरा वेरिफिकेशन पुलिस-प्रशासन ने किया है और 15 दिनों का नोटिस दिया गया है, उसके बाद हम विधिक कार्रवाई करेंगे.”
Khoda Asad Encounter News Live: असद के घर के बाहर घर खाली करने का नोटिस
खोड़ा के सूर्य चौहान हत्याकांड मामले में उप-जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय ने आरोपी असद के घर के बाहर एक नोटिस चिपकाया है, जिसमें कहा गया है कि यह आवास सरकारी ज़मीन पर किया गया एक अवैध अतिक्रमण है. नोटिस में निर्देश दिया गया है कि नोटिस मिलने के 15 दिनों के भीतर इस अवैध कब्ज़े को हटा दिया जाए, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि हत्यारोपित असद बीते रविवार को खोड़ा थाना क्षेत्र में खोड़ा और इंदिरापुरम पुलिस स्टेशनों की पुलिस के साथ हुई एक मुठभेड़ में मारा गया था.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



