गुरु गोचर का मेष राशि पर प्रभाव
गुरु ग्रह आपकी राशि से चौथे स्थान पर गोचर कर चुके हैं, जो आपके लिए काफी लाभदायक रहने वाला है. गुरु गोचर के प्रभाव से मेष राशि वालों को नौकरी के अवसर उपलब्ध होंगे और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. इससे आपके भाग्य में वृद्धि होगी और आप पर्सनल लाइफ और भावनात्मक स्थिति में सकारात्मकता की लहर महसूस करेंगे. इस अवधि में आपको अधिक आराम मिलेगा. साथ ही सुखी पारिवारिक जीवन और गहरी भावनात्मक संतुष्टि का अनुभव होगा. मेष राशि वालों को माता-पिता का पूरा साथ मिलेगा और मकान व वाहन खरीदने का सपना पूरा होगा.
गुरु गोचर का वृषभ राशि पर प्रभाव
गुरु ग्रह आपकी राशि से तीसरे स्थान पर गोचर कर चुके हैं. बृहस्पति आपके 11वें और 8वें भाव के स्वामी हैं और आठवें भाव के स्वामी का उच्च के होना आपके लिए अनुकूल नहीं माना जा रहा, इससे आपके जीवन में अनिश्चितता और अचानक घटनाएं बढ़ सकती हैं. गुरु गोचर के प्रभाव से वृषभ राशि वालों की संवाद क्षमता बेहतर होगी और लोगों के सामने अपनी अच्छी तरह से पेश कर पाएंगे, लेकिन आपके विवादित बयानों के कारण आपको परेशानी भी हो सकती है, इसलिए बोलते समय सतर्क रहें.
गुरु गोचर का मिथुन राशि पर प्रभाव
गुरु ग्रह आपकी राशि से दूसरे स्थान पर गोचर कर चुके हैं, जिससे मिथुन राशि वालों को सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे. इस अवधि में आपका मानसिक तनाव कम होगा और रिश्ते मजबूत होंगे. संचार के क्षेत्र में बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे और खुलकर बोलेंगे. वे रचनात्मक रूप से सोचेंगे. साथ ही नई परियोजनाओं को कुशलतापूर्वक संभालेंगे. उनके आसपास के लोग आपमें आए बदलाव को पहचानेंगे. वे आपके शब्दों को महत्व देंगे. उदाहरण के लिए, अगर आपको किसी स्टार्टअप को नया नाम देना हो… तो आपके द्वारा सुझाया गया नाम सभी को पसंद आएगा.
गुरु गोचर का कर्क राशि पर प्रभाव
गुरु ग्रह आपकी राशि में गोचर कर चुके हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है. इस अवधि में कर्क राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आपके द्वारा सोचे गए कई कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे. गुरु का गोचर आपको भावनाओं पर बेहतरीन नियंत्रण और संतुलन देगा. आप एक शानदार आध्यात्मिक शिक्षक या एजुकेटर बन सकते हैं और जीवन में विकास, खुशी, संतुष्टि और समृद्धि का अनुभव करेंगे. गुरु गोचर के प्रभाव से कर्क राशि वालों की पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में कई सकारात्मक बदलाव आएंगे.
गुरु गोचर का सिंह राशि पर प्रभाव
गुरु ग्रह का गोचर आपकी राशि से 12वें स्थान पर हो चुका है. गुरु गोचर के प्रभाव से सिंह राशि वालों की धन से संबंधित सभी समस्याएं खत्म होंगी और परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा. वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे और साथ मिलकर किसी संपत्ति में निवेश भी कर सकते हैं. बिजनेस में चल रही परेशानियां दूर होंगी और आर्थिक स्थिति में मजबूत होगी. हालांकि इस अवधि में आपको सेहत का ध्यान रखना होगा और धन का लेन-देन करने से बचें. इस अवधि में आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा.
गुरु गोचर का कन्या राशि पर प्रभाव
गुरु ग्रह का गोचर आपकी राशि से 11वें स्थान पर हो चुका है. इस अवधि में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और धन प्राप्ति के नए नए मार्ग भी मिलेंगे, जिससे आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा. अगर आप काफी समय से मकान व फ्लैट खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इस अवधि में आपकी इच्छा पूरी होगी और दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की प्लानिंग भी करेंगे. पारिवारिक जीवन की बात करें तो सभी समस्याएं धीरे धीरे खत्म होती जाएंगी और परिवार के सदस्यों की अच्छी उन्नति भी होगी. अगर आप विदेश में काम करना चाहते हैं तो गुरु के शुभ प्रभाव से आपकी इच्छा पूरी होगी.
गुरु गोचर का तुला राशि पर प्रभाव
गुरु ग्रह का गोचर आपकी राशि से 10वें स्थान पर हो चुका है. इस दौरान तुला राशि वालों के बिजनेस में दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और कई खास प्रतिष्ठित लोगों से जान-पहचान भी बढ़ेगी, जिनसे भविष्य में आपको लाभ भी होगा. परिवार में किसी सदस्य की सरकारी नौकरी लगने से घर का माहौल अच्छा रहेगा. इस अवधि में आपकी संपत्ति में इजाफा होगा और शारीरिक व मानसिक रूप से काफी मजबूत नजर आएंगे. गुरु के शुभ प्रभाव से आपकी धन संबंधित सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी.
गुरु गोचर का वृश्चिक पर प्रभाव
गुरु ग्रह का गोचर आपकी राशि से नौंवे स्थान पर हो चुका है. इस दौरान संवाद क्षमता में सुधार होगा और वे अच्छी तरह से बोल पाएंगे. इस राशि के लोगों के कौशल में भी सुधार होगा. आप देखेंगे कि उनका दिमाग जादुई तरीके से काम करता है. हालांकि कुछ मामलों में चिंता रहेगी. आपको इसे नियंत्रित करने की आवश्यकता रखेगी. अगर आपके आसपास ऐसी परिस्थितियां हों जो आपको गुस्सा दिलाएं तो भी धैर्य रखें. अच्छे परिणाम मिलेंगे.
गुरु गोचर का धनु राशि पर प्रभाव
गुरु ग्रह का गोचर आपकी राशि से आठवें भाव में हो चुका है. इस दौरान आपको आर्थिक अनुशासन का पालन करना चाहिए और अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना चाहिए. उदाहरण के लिए हवाई जहाज की बजाय ट्रेन से यात्रा करके खर्च कम किया जा सकता है. इस राशि के नौकरी पेशा जातक कामकाज में बेहद सावधानी बरतें और अधिकारियों से ज्यादा बहसबाजी करने से बचें अन्यथा परेशानी हो सकता है. धनु राशि वाले इस अवधि में अपने साथ-साथ परिवार की सेहत का ध्यान रखें. धनु राशि वाले इस अवधि में किसी भी तरह का धन का लेन-देन करने से बचें.
गुरु गोचर का मकर राशि पर प्रभाव
गुरु ग्रह आपकी राशि से सातवें स्थान पर गोचर कर चुके हैं. गुरु की मूल त्रिकोण राशि धनु आपके 12वें भाव में आती है, इसलिए बृहस्पति आपके 12वें भाव के स्वामी हैं और 12वें भाव के स्वामी का उच्च के होना अनुकूल नहीं माना जाता. इस गोचर के दौरान आपके खर्चे, नुकसान, अस्पताल, आश्रम या एकांत स्थानों पर जाने की संभावना के साथ-साथ वैवाहिक जीवन में भी समस्या आ सकती है. इसलिए, आपको इस गोचर के दौरान विशेष ध्यान देने और सतर्क रहने की जरूरत है. किसी भी तरह के विवाद से इस अवधि में बचें अन्यथा कानूनी मामला हो सकता है.
गुरु गोचर का कुंभ राशि पर प्रभाव
गुरु ग्रह आपकी राशि से छठवें स्थान पर गोचर कर चुके हैं. इस अवधि में जीवन और करियर के सभी पहलुओं में स्थिरता आएगी. पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में अधिकार बढ़ेगा. आपकी वाणी का महत्व बढ़ेगा. आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा. अप्रत्याशित रूप से धन प्राप्ति हो सकती है. किसी पुराने कर्ज से आपको मुक्ति मिलेगी और किसी पुराने निवेश से अच्छा लाभ होगा. इस अवधि में नौकरी पेशा जातक अपने काम पर ध्यान दें और अधिकारियों से किसी भी तरह के विवाद से दूर रहें.
गुरु गोचर का मीन राशि पर प्रभाव
गुरु ग्रह आपकी राशि से पांचवे स्थान पर गोचर कर चुके हैं. इस अवधि में आपकी चुनौतियां कम होती जाएंगी और कानूनी मामलों से राहत भी मिलेगी. मीन राशि के जो लोग लव लाइफ में समस्याओं का सामना कर रहे हैं, वे इन मुद्दों को सुलझा पाएंगे और अपने रिलेशन को अगले स्तर तक ले जा सकते हैं, जैसे सगाई या शादी. मीन राशि के जो संतान प्राप्ति में कठिनाई का सामना कर रहे थे, उन्हें भी शुभ समाचार मिल सकता है.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



