Image Slider

 

नई दिल्ली. साल 2001 में आई फिल्म ‘क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता’ का गाना ‘एक लड़की चाहिए खास खास’ आज भी जब कानों में पड़ता है, तो पैर अपने आप थिरकने लगते हैं. यह वह दौर था जब गोविंदा का कॉमिक स्वैग और सुष्मिता सेन की ग्रेसफुल ब्यूटी का स्क्रीन पर जलवा था. आनंद राज आनंद के बेहतरीन संगीत और सोनू निगम-जसपिंदर नरूला की खनकती आवाजों ने इस ट्रैक को रातों-रात हर शादी, पार्टी और कॉलेज फेस्ट की जान बना दिया था. गाने में गोविंदा का सिग्नेचर डांस स्टाइल और सुष्मिता सेन का गजब का एटीट्यूड देखने लायक है. डेविड धवन के निर्देशन में बने इस गाने के बोल बेहद मजेदार और कैची थे, जो आज 26 साल बाद भी लोगों की जुबान पर एकदम ताजा हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||